फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Basic military training to be given to students from Class 1 in Maharashtra: Minister

Maharashtra: देशभक्ति और अनुशासन के लिए महाराष्ट्र सरकार की पहल, कक्षा एक से छात्रों को दी जाएगी सैन्य शिक्षा

Tue, 03 Jun 2025 10:15 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 03 Jun 2025 10:15 AM IST
सार

Maharashtra School Military Training: महाराष्ट्र सरकार ने देशभक्ति और अनुशासन की भावना बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब राज्य के स्कूलों में कक्षा 1 से ही छात्रों को बुनियादी सैन्य शिक्षा दी जाएगी।

विज्ञापन
Basic military training to be given to students from Class 1 in Maharashtra: Minister
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

Maharashtra Education Initiative: महाराष्ट्र के स्कूली शिक्षा मंत्री दादा भूसे ने घोषणा की है कि राज्य सरकार छात्रों में देशभक्ति, अनुशासन और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कक्षा 1 से बुनियादी सैन्य प्रशिक्षण शुरू करेगी।

विज्ञापन


मंत्री भूसे ने बताया कि इस पहल के तहत छात्रों को सैन्य अनुशासन, व्यायाम और राष्ट्रसेवा की भावना से जोड़ा जाएगा। प्रशिक्षण के लिए सेवानिवृत्त सैनिकों की सेवाएं ली जाएंगी, ताकि बच्चों को सही मार्गदर्शन और प्रेरणा मिल सके।
विज्ञापन


भूसे ने कहा, "कक्षा 1 से छात्रों को बुनियादी स्तर की सैन्य ट्रेनिंग देने का निर्णय लिया गया है। इससे छात्रों में देश के प्रति प्रेम पैदा होगा, नियमित रूप से शारीरिक व्यायाम करने और अनुशासन जैसी आदतों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे छात्रों को लाभ होगा।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रस्ताव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। 

शिवसेना मंत्री ने कहा कि प्रस्ताव को लागू करने के लिए खेल शिक्षकों, राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC), स्काउट और गाइड के साथ 2.5 लाख पूर्व सैनिकों की मदद ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed