{"_id":"5eaae6cc00c5977c5379788e","slug":"basic-education-department-plans-to-open-schools-in-july-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए उत्तर प्रदेश में कब से खुलेंगे स्कूल? क्या कहा बेसिक शिक्षा मंत्री ने","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
जानिए उत्तर प्रदेश में कब से खुलेंगे स्कूल? क्या कहा बेसिक शिक्षा मंत्री ने
Thu, 30 Apr 2020 08:30 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 30 Apr 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
स्कूल
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस से बचाव के लिए इस वक्त देश में दूसरे चरण का लॉकडाउन चल रहा है जो कि तीन मई तक है। लॉकडाउन की वजह से देशभर के सभी स्कूल बंद हैं। दसवीं और बारहवीं कक्षा की कुछ परिक्षाएं भी बच गई हैं। यूपी में स्कूल खुलने के सवाल पर बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी का कहना है कि सूबे में स्कूलों को खोलने की तैयारी जुलाई से है।
विज्ञापन
Basic Education Department plans to open schools in July but will take the final decision as per the guidelines of Central and State governments: Uttar Pradesh Basic Education Minister Satish Dwivedi pic.twitter.com/pgML0MAn3P
— ANI UP (@ANINewsUP) April 30, 2020विज्ञापन
विज्ञापन
हालांकि यह आखिरी निर्णय नहीं है। इस पर अंतिम निर्णय केंद्र सरकार और सूबे की सरकार की गाइडलाइन के आधार पर लिया जाएगा। बता दें कि विद्यार्थियों की पढ़ाई का हर्जाना न हो इसलिए सरकारी और निजी स्कूलों की तरफ से विद्यार्थियों को ऑनलाइन कक्षाएं दी जा रही हैं। विद्यार्थी इन ऑनलाइन कक्षाओं के जरिए लॉकडाउन के दौरान पढ़ाई कर रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान विद्यार्थियों के मन में पढ़ाई को लेकर उठने वाले सवालों को लेकर शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी दो मई को विद्यार्थियों के साथ वेबिनार के जरिए संवाद करने वाले हैं। शिक्षा मंत्री ने इसके लिए विद्यार्थियों से सवाल मांगे हैं। शिक्षा मंत्री का कहना है कि विद्यार्थी इस दौरान शिक्षा को लेकर उनके मन में उठने वाले सवाल पूछ सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X