{"_id":"5f1953d28ebc3e63d554cd65","slug":"barber-daughter-in-punjab-scored-99-5-percent-in-punjab-board-12th-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता करते हैं नाई का काम, बेटी ने बारहवीं में 99 फीसदी से ज्यादा नंबर लाकर किया नाम रोशन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
पिता करते हैं नाई का काम, बेटी ने बारहवीं में 99 फीसदी से ज्यादा नंबर लाकर किया नाम रोशन
Thu, 23 Jul 2020 03:34 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 23 Jul 2020 03:34 PM IST
विज्ञापन
प्रतिकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब बोर्ड की बारहवीं कक्षा में जसप्रीत ने मेहनत और लगन से 99 फीसदी से ज्यादा नंबर हासिल किए हैं। उन्होंने बारहवीं में 450 नंबर में से 448 नंबर हासिल किए हैं।जसप्रीत कौर मानसा जिले की रहने वाली हैं। उनके पिता नाई हैं और दिनभर में करीब दो सौ रुपये कमाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जसप्रीत अंग्रेजी की शिक्षिका बनना चाहती हैं।
विज्ञापन
जसप्रीत कौर बोर्ड परीक्षा में 99.5 फीसदी नंबर लाई हैं। साधारण से परिवार से आने वाली जसप्रीत पढ़ाई के साथ ही परिवार की मदद के लिए काम करना चाहती हैं। उनका कहना है कि लक्ष्य तय करके और कड़ी मेहनत से पढ़ाई करके बारहवीं कक्षा में वो यह स्कोर ला पाई हैं। जसप्रीत का कहना है, मैं अपा़नी समस्याएं खुद सुलझाती थी। अगर कोई बड़ी समस्या होती थी तो स्कूल टीचर मेरी मदद करते थे। जसप्रीत के पिता बलदेव सिंह बेटी के 99 फीसदी से ज्यादा नंबर लाने से बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि मैंने बच्चों को बड़ी तकलीफ से बड़ा किया है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-जेईई-नीट परीक्षा के तारीख की घोषणा तो हो गई पर छात्रों की चिंता नहीं हो रहीं कम
विज्ञापन
जसप्रीत खुद कुछ काम करके परिवार की आर्थिक मदद करना चाहती हैं। वह पांच लोगों के परिवार में दो कमरे वाले पुराने घर में रहती हैं। उनके दसवीं कक्षा में 79 फीसदी नंबर आये थे।
कमेंट
कमेंट X