फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   barber daughter in punjab scored 99.5 percent in punjab board 12th result

पिता करते हैं नाई का काम, बेटी ने बारहवीं में 99 फीसदी से ज्यादा नंबर लाकर किया नाम रोशन

Thu, 23 Jul 2020 03:34 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 23 Jul 2020 03:34 PM IST
विज्ञापन
barber daughter in punjab scored 99.5 percent in punjab board 12th result
प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पंजाब बोर्ड की बारहवीं कक्षा में जसप्रीत ने मेहनत और लगन से 99 फीसदी से ज्यादा नंबर हासिल किए हैं। उन्होंने बारहवीं में 450 नंबर में से 448 नंबर हासिल किए हैं।जसप्रीत कौर मानसा जिले की रहने वाली हैं। उनके पिता नाई हैं और दिनभर में करीब दो सौ रुपये कमाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जसप्रीत अंग्रेजी की शिक्षिका बनना चाहती हैं।

विज्ञापन


जसप्रीत कौर बोर्ड परीक्षा में 99.5 फीसदी नंबर लाई हैं। साधारण से परिवार से आने वाली जसप्रीत पढ़ाई के साथ ही परिवार की मदद के लिए काम करना चाहती हैं। उनका कहना है कि लक्ष्य तय करके और कड़ी मेहनत से पढ़ाई करके बारहवीं कक्षा में वो यह स्कोर ला पाई हैं। जसप्रीत का कहना है, मैं अपा़नी समस्याएं खुद सुलझाती थी। अगर कोई बड़ी समस्या होती थी तो स्कूल टीचर मेरी मदद करते थे। जसप्रीत के पिता बलदेव सिंह बेटी के 99 फीसदी से ज्यादा नंबर लाने से बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि मैंने बच्चों को बड़ी तकलीफ से बड़ा किया है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-जेईई-नीट परीक्षा के तारीख की घोषणा तो हो गई पर छात्रों की चिंता नहीं हो रहीं कम
विज्ञापन
विज्ञापन


जसप्रीत खुद कुछ काम करके परिवार की आर्थिक मदद करना चाहती हैं। वह पांच लोगों के परिवार में दो कमरे वाले पुराने घर में रहती हैं। उनके दसवीं कक्षा में 79 फीसदी नंबर आये थे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed