BCI AIBE 17: बार काउंसिल की 17वीं अखिल भारतीय बार परीक्षा फरवरी में होगी, ऐसे करें आवेदन
Bar Council of India AIBE 17th Exam: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) अगले साल फरवरी में अखिल भारतीय बार परीक्षा (AIBE XVII) आयोजित करेगी। ऑल इंडिया बार एग्जाम, भारत में वकालत की प्रैक्टिस करने के लिए कानून स्नातकों यानी एलएलबी पास के लिए एक अनिवार्य परीक्षा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bar Council of India AIBE 17th Exam: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) अगले साल फरवरी में अखिल भारतीय बार परीक्षा (AIBE XVII) आयोजित करेगी। ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया वर्तमान में आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर 16 जनवरी, 2023 तक चल रही है। परीक्षा शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 19 जनवरी, 2023 है।
बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, एआईबीई 17 परीक्षा पांच फरवरी, 2023 को आयोजित की जाएगी। एआईबीई परीक्षा के लिए प्रवेश-पत्र 30 जनवरी, 2023 को जारी किए जाएंगे। ऑल इंडिया बार एग्जाम, भारत में वकालत की प्रैक्टिस करने के लिए कानून स्नातकों यानी एलएलबी पास के लिए एक अनिवार्य परीक्षा है।
परीक्षण के सफल समापन पर, यानी एआईबीई में न्यूनतम 40 फीसदी स्कोर करने के बाद, उम्मीदवारों को बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) द्वारा सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस (सीओपी) से सम्मानित किया जाता है, जिसके आधार पर वे देश में कानून का अभ्यास यानी वकालत कर सकते हैं।
AIBE 17th Exam 2023 के लिए आवेदन की प्रक्रिया
-
सबसे पहले उम्मीदवार एआईबीई के आधिकारिक पोर्टल allindiabarexamination.com पर जाएं। -
यहां होम पेज पर उपलब्ध 'पंजीकरण' लिंक पर जाएं। -
उम्मीदवार अपना पंजीकरण फॉर्म भरें और संबंधित दस्तावेज अपलोड करें। -
उम्मीदवार अपने आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें। -
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट जरूर ले लें।
कमेंट
कमेंट X