सख्ती : दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी, कॉलेजों में बंद हो बैकडोर एंट्री, मेहनती छात्र रह जाते हैं वंचित
दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा कि देश में लाखों छात्र योग्यता के आधार पर शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश पाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं और अब समय आ गया है कि मेडिकल कॉलेजों सहित सभी संस्थानों में पिछले दरवाजे से होने वाले दाखिले बंद हो जाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा कि देश में लाखों छात्र योग्यता के आधार पर शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश पाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं और अब समय आ गया है कि मेडिकल कॉलेजों सहित सभी संस्थानों में पिछले दरवाजे से होने वाले दाखिले बंद हो जाएं।
उच्च न्यायालय ने यह टिप्पणी उन पांच छात्रों की अपील को खारिज करते हुए की, जिन्हें 2016 में एलएन मेडिकल कॉलेज अस्पताल और अनुसंधान केंद्र, भोपाल द्वारा चिकित्सा शिक्षा विभाग (डीएमई) द्वारा आयोजित केंद्रीकृत काउंसलिंग के बिना प्रवेश दिया गया था। हालांकि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के मुताबिक देश के सभी सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में नीट परीक्षा परिणाम के आधार पर केंद्रीकृत काउंसलिंग सिस्टम के जरिए दाखिले होने हैं।
नतीजतन, मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) ने अप्रैल 2017 में पांच याचिकाकर्ताओं के संबंध में डिस्चार्ज लेटर जारी किए और उसके बाद, कई और संचार भेजे गए, लेकिन न तो छात्रों और न ही मेडिकल कॉलेज ने उन पर कोई ध्यान दिया। कॉलेज ने याचिकाकर्ताओं को अपने छात्रों के रूप में पढ़ाना जारी रखा और उन्हें पाठ्यक्रम में भाग लेने, परीक्षाओं में शामिल होने और पदोन्नत होने की अनुमति दी।
आखिरकार, पांच याचिकाकर्ताओं ने एमसीआई द्वारा जारी किए गए डिस्चार्ज सूचना को रद्द करने के निर्देश के लिए एक याचिका दायर की कि उन्हें मेडिकल कॉलेज में नियमित मेडिकल छात्रों के रूप में अपनी पढ़ाई जारी रखने की अनुमति दी जाए, जिसे एकल न्यायाधीश ने खारिज कर दिया। उन्होंने एकल न्यायाधीश के आदेश को चुनौती देते हुए अपील भी दायर की। हालांकि, जस्टिस विपिन सांघी और जस्टिस जसमीत सिंह की बेंच ने भी अपील को खारिज करते हुए कहा कि इसमें कोई दम नहीं है।
पीठ ने नौ सितंबर, 2021 को अपने आदेश में कहा, अब समय आ गया है कि मेडिकल कॉलेजों सहित शैक्षणिक संस्थानों में पिछले दरवाजे से इस तरह के एडमिशन बंद हो जाएं। देश भर में लाखों छात्र अपनी योग्यता के आधार पर शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश पाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं।
पीठ ने कहा कि किसी भी शैक्षणिक संस्थान में किसी भी पिछले दरवाजे से प्रवेश की अनुमति देना, उन लोगों के लिए घोर अनुचित होगा, जिन्हें अधिक मेधावी होने के बावजूद, ऐसे पिछले दरवाजे से प्रवेश लेने वालों द्वारा सीटें रिजर्व कर लेने और मेधावियों के दाखिले के लिए मार्ग अवरुद्ध करने के कारण वे प्रवेश से वंचित रह जाते हैं।
एमसीआई का प्रतिनिधित्व करने वाले अधिवक्ता टी सिंहदेव ने कहा कि एमसीआई द्वारा याचिकाकर्ताओं को 26 अप्रैल, 2017 की शुरुआत में ही सूचना देने के बावजूद, कॉलेज या छात्रों द्वारा इस पर कार्रवाई नहीं की गई थी और वे बार-बार होने के बाद भी इसे अनदेखा करते रहे। सिंहदेव ने कहा कि याचिकाकर्ताओं ने केंद्रीकृत काउंसलिंग से दाखिला नहीं लिया और वे पहले दिन से ही अच्छी तरह जानते थे कि कॉलेज में उनका प्रवेश सुप्रीम कोर्ट के फैसले के तहत अनियमित और अवैध था।
आदेश में आगे कहा गया है कि याचिकाकर्ता खुद को उस गंदगी के लिए दोषी मानते हैं जिसमें वे खुद को पाते हैं। अगर उन्होंने 26 अप्रैल, 2017 के डिस्चार्ज लेटर के संदर्भ में कार्रवाई की होती, तो उन्होंने अपने जीवन के चार साल बचा लिए होते। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और लापरवाही से काम किया।
कमेंट
कमेंट X