AYUSH NEET UG 2023: स्ट्रे वैकेंसी राउंड की सीट आवंटन का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
AYUSH NEET 2023 Stray Round: आयुष नीट यूजी काउंसलिंग 2023 के स्ट्रे वैकेंसी राउंड की सीट आवंटन का रिजल्ट जारी हो चुका है। दाखिले के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
AYUSH NEET UG 2023 Stray Vacancy Allotment Result: आयुष प्रवेश केंद्रीय परामर्श समिति (AACCC) ने आयुष नीट यूजी काउंसलिंग 2023 के स्ट्रे वैकेंसी राउंड की सीट आवंटन का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने काउंसलिंग राउंड के लिए पंजीकरण किया है, वे एएसीसीसी की आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं।
शेड्यूल के अनुसार, जिन उम्मीदवारों को यूजी काउंसलिंग आवंटन राउंड में सीटें आवंटित की गई हैं, वे प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं और 03 नवंबर से 11 नवंबर, 2023 तक प्रवेश के लिए कॉलेजों को रिपोर्ट कर सकते हैं। आयुष नीट यूजी स्ट्रे वैकेंसी आवंटन परिणाम 2023 तक पहुंचने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए सीट आवंटन सूची एक पीडीएफ दस्तावेज के रूप में जारी की गई है। पीडीएफ में उन छात्रों की सूची है, जिन्हें सीटें आवंटित की गई हैं और वे दी गई समय सीमा तक आवंटन के लिए रिपोर्ट कर सकते हैं।
AYUSH NEET 2023 ऐसे करें चेक
-
सबसे पहले आयुष की आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाएं।
-
आयुष NEET 2023 सीट आवंटन परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
-
विवरण भरने के लिए एक नया पेज प्रदर्शित किया जाएगा।
-
अब विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
-
आपका सीट आवंटन परिणाम प्रदर्शित होगा।
-
सीट आवंटन परिणाम जांचें और पेज डाउनलोड करें।
-
आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
कमेंट
कमेंट X