AYUSH NEET UG 2023 Counselling: स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए च्वॉइस फिलिंग शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया
AYUSH NEET UG 2023: आयुष नीट यूजी 2023 काउंसलिंग के लिए विभिन्न स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए विकल्प भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अपने पसंद का विकल्प भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
विस्तार
AYUSH NEET UG 2023 Counselling Choice Filling: आयुष प्रवेश केंद्रीय परामर्श समिति (एएसीसीसी) ने आयुष नीट यूजी 2023 काउंसलिंग के लिए विभिन्न स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए च्वॉइस फिलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार अपनी पसंद भरना चाहते हैं, वे एएसीसीसी की आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाकर ऐसा कर सकते हैं।
AYUSH NEET UG 2023 काउंसलिंग शेड्यूल
आयुष प्रवेश केंद्रीय परामर्श समिति की तरफ से जारी शेड्यूल के अनुसार, विकल्प भरने और लॉक करने की प्रक्रिया आज यानी 30 अक्तूबर से शुरू हो चुकी है और यह 01 नवंबर, 2023 को समाप्त होगी। सीट आवंटन की प्रक्रिया 02 नवंबर से 03 नवंबर, 2023 तक की जाएगी। सीट आवंटन परिणाम 04 नवंबर को प्रदर्शित किया जाएगा। आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग 04 नवंबर से 11 नवंबर 2023 तक की जाएगी।
AYUSH NEET UG 2023 ऐसे करें आवेदन
-
सबसे पहले एएसीसीसी की आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाएं।
-
होम पेज पर आयुष नीट यूजी 2023 काउंसलिंग चॉइस फिलिंग लिंक पर क्लिक करें।
-
आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
-
विकल्प भरें और सबमिट पर क्लिक करें।
-
कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
-
आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
कमेंट
कमेंट X