AYUSH NEET PG 2023 Counselling: आयुष नीट पीजी काउंसलिंग का शेड्यूल जारी, यहां करें चेक
AYUSH NEET PG 2023 Counselling: आयुष नीट पीजी काउंसलिंग का शेड्यूल जारी हो चुका है। पंजीकरण की तिथियां और अन्य जानकारी के लिए आवेदक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा कार्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
AYUSH NEET PG 2023 Counselling: आयुष प्रवेश केंद्रीय परामर्श समिति (AACCC) ने आयुष नीट पीजी 2023 काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। पूरा शेड्यूल उम्मीदवार AACCC की आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
आयुष नीट पीजी काउंसलिंग शेड्यूल
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, राउंड 1 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 26 सितंबर से शुरू होगी और 02 सितंबर, 2023 को समाप्त होगी। च्वॉइस फिलिंग 27 सितंबर से 02 अक्तूबर, 2023 तक आयोजित की जाएगी। सीट आवंटन की प्रक्रिया 03 अक्तूबर से 04 अक्तूबर, 2023 तक और परिणाम 05 अक्तूबर, 2023 को प्रकाशित किया जाएगा। उम्मीदवार 06 अक्तूबर से 13 अक्तूबर, 2023 तक आवंटित संस्थान में रिपोर्ट कर सकते हैं।
ऐसे करें चेक
-
सबसे पहले आयुष की आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर आयुष नीट पी रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
-
खुद को पंजीकृत करें और लॉग इन करें।
-
आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
-
एक बार हो जाने के बाद, सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
-
आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
कमेंट
कमेंट X