AUNO की एआई-सक्षम रिपोर्ट: सिर्फ स्कोरकार्ड नहीं, बल्कि आपके बच्चे के सीखने और प्रगति का पूरा विश्लेषण
National Olympiad Amar Ujala: एआई पर बातें तो बहुत हैं, लेकिन सही इस्तेमाल कौन सिखाएगा? आने वाली पीढ़ी केवल उपभोक्ता न बने, इसके लिए उन्हें तकनीक का सही मार्गदर्शन देना जरूरी है।
विस्तार
आज के छात्र स्मार्टफोन चला लेते हैं, इंटरनेट खंगाल लेते हैं। सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं पर वे यह नहीं जानते कि इन तकनीकों के पीछे की असली प्रक्रिया क्या है। यही वह कमी है, जिसे हमें समय रहते पूरा करना होगा। अगर हम चाहते हैं कि आने वाली पीढ़ी केवल उपभोक्ता न बने बल्कि निर्माता और समाधानकर्ता बने तो उन्हें तकनीक का सही मार्गदर्शन देना होगा।
टेक और एआई क्यों है समय की जरूरत
विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum) के अनुसार अगले दस वर्षों में 97 मिलियन से अधिक नई नौकरियां एआई और तकनीक से जुड़ी होंगी। भारत पहले ही दुनिया का तकनीकी केंद्र बन रहा है पर हमारे स्कूल स्तर पर तकनीकी समझ अभी सीमित है। इसलिए जरूरी है कि बच्चे केवल किताबों तक सीमित ज्ञान न पाएं, बल्कि उन्हें टेक्नोलॉजी लिटरेसी और एआई साक्षरता भी दी जाए।
एआई-सक्षम रिपोर्ट, सीख का सटीक आईना
शिक्षा का मकसद सिर्फ अंक लाना नहीं है, बल्कि अपनी ताकत और कमजोरियों को पहचानना है। इसीलिए AUNO ने परीक्षा के बाद छात्रों को एक एआई-सक्षम मूल्यांकन रिपोर्ट उपलब्ध कराई है। यह रिपोर्ट केवल स्कोरकार्ड नहीं, बल्कि एक विश्लेषणात्मक मार्गदर्शक है। इसमें छात्रों को कॉन्सेप्ट क्लैरिटी, सुधार के सुझाव और वास्तविक इनसाइट्स मिलते हैं जो उद्योग और शिक्षा जगत के विशेषज्ञों द्वारा तैयार किए गए हैं। इस रिपोर्ट की खासियत यह है कि यह अभिभावकों और शिक्षकों को भी बच्चे की प्रगति का सटीक चित्र देती है, ताकि वे सही समय पर सही मार्गदर्शन कर सकें। यह ओलंपियाड बच्चों के लिए सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि आत्मखोज, आत्मविश्वास और उज्ज्वल भविष्य की ओर एक कदम है।
डिजिटल डैशबोर्ड : अभ्यास का नया साथी
बढ़ाते हुए छात्रों के लिए एक विशेष डिजिटल डैशबोर्ड लेकर आया है। यह मंच बच्चों को न केवल विषयवार प्रश्नों और मॉक टेस्ट का अनुभव देता है, बल्कि उन्हें अपनी प्रगति को देखने और सुधारने का अवसर भी प्रदान करता है। इसमें एक्सपर्ट सेशन और वेबिनार भी हैं, ताकि छात्र नई तकनीकों और भविष्य की चुनौतियों से लगातार परिचित होते रहें। यह डैशबोर्ड बच्चों के लिए केवल एक अभ्यास का साधन नहीं, बल्कि उनका डिजिटल गुरु है।
विषय सूची (कक्षा-वार)
- कक्षा 3–5: इंग्लिश, गणित, सामान्य ज्ञान, लॉजिकल रीजनिंग।
- कक्षा 6–10: इंग्लिश, लॉजिकल रीजनिंग, सामान्य ज्ञान, गणित, विज्ञान, फाइनेंशियल अवेयरनेस, टेक और AI
- कक्षा 11–12: इंग्लिश, लॉजिकल रीजनिंग, फाइनेंशियल अवेयरनेस, टेक और AI
परीक्षा संरचना
- लेवल 1 फेज 2 (स्कूल स्तर): 16 दिसम्बर –23 दिसम्बर 2025
- लेवल 2 (राष्ट्रीय स्तर): टॉप 20% चयनित छात्र
- चयन प्रक्रिया: लेवल 1 में शीर्ष 20% प्रदर्शन करने वाले छात्र लेवल 2 के लिए चुने जाएंगे।
पुरस्कार
- जिला स्तर: मेडल + प्रमाण पत्र
- राज्य स्तर: नकद पुरस्कार + शील्ड + प्रमाण पत्र
- राष्ट्रीय स्तर: नकद पुरस्कार + ट्रॉफी + प्रमाण पत्र
संपर्क और आवेदन
- हेल्पलाइन: 1800-121-1166
- पंजीकरण: amarujalaolympiad.com पर जाएं।
कमेंट
कमेंट X