फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   AUNO 2025: Mathematics Granted Independent Subject Status, Seen as Backbone of Major Exams

AUNO 2025: अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड में गणित को मिला स्वतंत्र विषय का दर्जा, यही है हर बड़ी परीक्षा की रीढ़

Wed, 01 Oct 2025 07:14 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 01 Oct 2025 07:14 AM IST
सार

Amar Ujala National Olympiad: अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड में गणित को स्वतंत्र और अहम विषय के रूप में शामिल किया गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि गणित हर बड़ी परीक्षा की रीढ़ है, ऐसे में यह कदम छात्रों की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को और मजबूती देगा।

विज्ञापन
AUNO 2025: Mathematics Granted Independent Subject Status, Seen as Backbone of Major Exams
अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

AUNO: गणित का नाम सुनते ही अधिकतर छात्रों के मन में डर, बोझ और कठिनाई का एहसास घर कर जाता है। सवाल भारी और सूत्र उलझे हुए लगते हैं। कई बार लगता है कि यह विषय हमारे लिए बना ही नहीं। लेकिन सच्चाई यही है कि गणित से भागना असंभव है। यही हर बड़ी परीक्षा की रीढ़ है। चाहे वह JEE हो, UPSC, NDA, CUET या कोई अन्य प्रतिस्पर्धी परीक्षा।
विज्ञापन

 

इस डर से छुटकारा पाने का एक ही रास्ता है। गणित का

सामना करना। इसका सबसे असरदार तरीका है सही दिशा में लगातार और प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में अभ्यास करना। जब छात्र खुद को असली परीक्षा-जैसे माहौल में तैयार करते हैं, तभी वे आत्मविश्वास के साथ चुनौतियों को अवसर में बदल पाते हैं।

विज्ञापन

 

इसी सोच को मजबूती देने के लिए Amar Ujala National Olympiad (AUNO) 2025 में गणित को एक स्वतंत्र और अहम विषय के रूप में शामिल किया गया है। यहां छात्रों को न सिर्फ अपनी कक्षा की सीमाओं से बाहर निकलकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता परखने का मौका मिलेगा, बल्कि डर को आत्मविश्वास में बदलने और प्रतिस्पर्धा की असली तैयारी करने का अनुभव भी मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

AUNO Maths Olympiad के अनगिनत फायदे

1. राष्ट्रीय स्तर पर अपनी रैंक जानने का मौका: अधिकतर छात्र स्कूल के टॉपर होते हैं, लेकिन उन्हें कभी यह नहीं पता चलता कि वे देशभर के छात्रों के बीच कहां खड़े हैं। AUNO उन्हें यह प्लेटफॉर्म देता है एक निष्पक्ष, व्यापक और सटीक मूल्यांकन करने का।

2. आत्मविश्वास, प्रतिस्पर्धा की तैयारी: AUNO छात्रों को न सिर्फ अकादमिक स्तर पर मजबूत बनाता है, बल्कि उन्हें प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं और जीवन की चुनौतियों के लिए बिना किसी दबाव और सकारात्मक आत्म-मूल्यांकन के जरिये तैयार भी करता है।

3. सिर्फ परीक्षा नहीं, एक संपूर्ण अभ्यास प्रणाली
  • हर छात्र को मिलेगा एक विशेष डिजिटल डैशबोर्ड (amarujalaolympiad.com), जिसमें उपलब्ध होंगे:
  • मुफ्त प्रैक्टिस क्वेश्चन (MCQs) : गणित की मुख्य अवधारणाओं पर आधारित।
  • मॉक टेस्ट : परीक्षा पैटर्न के अनुरूप अनुभव।
  • सेल्फ-असेसमेंट रिपोर्ट: इससे छात्र अपनी प्रगति का विश्लेषण कर सकें और सुधार की दिशा में अग्रसर हो सकें।

नई विषय सूची कक्षा-वार इस प्रकार है:

  • कक्षा 3–5 : इंग्लिश, गणित, सामान्य ज्ञान, लॉजिकल रीजनिंग।
  • कक्षा 6–10 : इंग्लिश, लॉजिकल रीजनिंग, सामान्य ज्ञान, गणित, विज्ञान, फाइनेंशियल अवेयरनेस, टेक एंड एआई।
  • कक्षा 11–12 : इंग्लिश, लॉजिकल रीजनिंग, फाइनेंशियल अवेयरनेस, टेक एंड एआई।

पुरस्कार

  • जिला स्तर : मेडल और प्रमाण पत्र
  • राज्य स्तर : नकद पुरस्कार + शील्ड + प्रमाण पत्र
  • राष्ट्रीय स्तर : नकद पुरस्कार + ट्रॉफी + प्रमाण पत्र

संपर्क और आवेदन

अधिक जानकारी के लिए इस टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें:

1800-121-1166

पंजीकरण के लिए

amarujalaolympiad.com पर जाएं।

यह सिर्फ एक परीक्षा नहीं, एक मंच है अपने भीतर की गणितीय प्रतिभा को पहचानने, निखारने और उजागर करने का। अब आपकी बारी है, आगे बढ़िए, सोचिए और साबित करिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed