फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   AUNO 2025-26 Registration started now; Check all details here

AUNO 2025: इस बार अलग होगा अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड; विषयों में हुए हैं कई बदलाव, जल्द करें पंजीकरण

Mon, 26 May 2025 03:05 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 26 May 2025 03:05 PM IST
सार

AUNO 2025-26: अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड का आगाज हो गया है। इस वर्ष ओलंपियाड में विषयों की व्यापकता और वर्गीकरण को और बेहतर बनाया गया है। 
 

विज्ञापन
AUNO 2025-26 Registration started now; Check all details here
अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड 2025-25 (AUNO 2025) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

AUNO 2025-26: अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड (AUNO) 2025 का आगाज हो गया है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता उन छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो न केवल अपनी प्रतिभा को पहचान दिलाना चाहते हैं, बल्कि भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी खुद को तैयार करने में जुटे हैं।

विज्ञापन


इस वर्ष ओलंपियाड में विषयों की व्यापकता और वर्गीकरण को और बेहतर बनाया गया है। इससे नई शिक्षा नीति के अनुरूप छात्रों को अपने कौशल और क्षमता को पहचानने में मदद मिलेगी। यह ओलंपियाड छात्रों के बहुआयामी विकास का एक सशक्त माध्यम है, जो उनके आत्मविश्वास, ज्ञान और भविष्य की संभावनाओं को मजबूत करेगा।

विज्ञापन

कक्षावार नई विषय सूची

इस बार इस प्रतियोगिता में विषयों की सूची में भी संशोधन किया गया है। कक्षावार नई विषय सूची निम्न प्रकार है:

  • कक्षा 3-5वीं: इंग्लिश, गणित, सामान्य ज्ञान, लॉजिकल रीजनिंग।
  • कक्षा 6-10वीं: इंग्लिश, लॉजिकल रीजनिंग, सामान्य ज्ञान, गणित, विज्ञान, फाइनेंशियल अवेयरनेस, टेक एंड एआई।
  • कक्षा 11वीं-12वीं: इंग्लिश, लॉजिकल रीजनिंग, फाइनेंशियल अवेयरनेस, टेक एंड एआई।


विस्तृत जानकारी amarujalaolympiad.com पर उपलब्ध है। इसके अलावा, अधिक जानकारी के लिए आप टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-121-1166 पर भी फोन कर सकते हैं।

दो चरणों में होगा आयोजन

प्रतियोगिता का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण को पार करने वालों को दूसरे चरण में शामिल होने का अवसर मिलेगा, जिसमें से 20% उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों का चरण 2 के लिए चयन किया जाएगा।

  • लेवल 1 (स्कूल स्तर): 6 नवंबर - 13 नवंबर 2025
  • लेवल 2 (राष्ट्रीय स्तर): चयनित छात्रों के लिए
  • प्रतिशत चयन: 20% उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र लेवल 2 के लिए योग्य होंगे।
विज्ञापन

पुरस्कार

  • जिला स्तर: मेडल और प्रमाण पत्र 
  • राज्य स्तर: नकद पुरस्कार, शील्ड, प्रमाण पत्र
  • राष्ट्रीय स्तर: नकद पुरस्कार, ट्रॉफी, प्रमाण पत्र

जीतने के लिए जरूरी है अभ्यास: ब्रांड एंबेसडर आर. माधवन

यह प्रतियोगिता नई शिक्षा नीति के विजन को साकार करती है। इसके साथ ही छात्रों को असली प्रतिस्पर्धा का अनुभव और समग्र विकास का मौका देती है। अमर उजाला नेशल ओलंपियाड के ब्रांड एंबेसडर आर. माधवन हैं। वह छात्रों को प्रेरित करते हुए कहते हैं, जीतने के लिए जरूरी है अभ्यास और अभ्यास के लिए जरूरी है प्रतियोगिता की आदत।

QR कोड को स्कैन कर करें आवेदन

छात्र-छात्राएं QR कोड को स्कैन करके सीधे आवेदन कर सकते हैं। स्कूलों के माध्यम से amarujalaolympiad.com पर भी आवेदन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed