{"_id":"5bf2028fbdec2265a1062bfc","slug":"atul-maheshwari-scholarship-exam-2018-more-than-16-thousand-students-took-exam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2018 : 16 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने दी परीक्षा","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2018 : 16 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
एजुकेशन जेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 19 Nov 2018 05:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति 2018 के लिए दूसरे चरण की परीक्षा रविवार को 18 शहरों के 19 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई। परीक्षा को लेकर छात्रों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
9वीं से 12वीं कक्षा के 16 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति पाने के लिए परीक्षा दी। इस बार परीक्षार्थियों की उपस्थिति में भी काफी बढ़ोतरी देखने को मिली। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से बच्चे पहुंचने शुरू हो गए थे। कई जगह पर विद्यार्थियों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिली।
विज्ञापन
विद्यार्थियों की अधिक संख्या को देखते हुए एक जगह दो चरणों में परीक्षा करानी पड़ी। लिखित परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से ली गई। एडमिट कार्ड ऑनलाइन भेजे गए थे। परीक्षा का परिणाम जल्द ही अमर उजाला और foundation.amarujala.com पर घोषित कर दिया जाएगा। इससे पहले 28 अक्तूबर को पहले चरण की परीक्षा में संपन्न हुई थी।
विज्ञापन
इन केंद्रों पर हुई परीक्षा
इलाहाबाद, अलीगढ़, बरेली, जालंधर, झांसी, ललितपुर, लखनऊ, मुरादाबाद, आजमगढ़, करनाल, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मेरठ, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मंडी और सिरमौर।
कमेंट
कमेंट X