फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Assam, Rajasthan, Punjab, Meghalaya Board will declare 10th or 12th result today

कक्षा 10वीं, 12वीं: इन 5 बोर्ड के परिणाम आज होंगे जारी, यहां देखें रिजल्ट घोषणा का समय

Fri, 30 Jul 2021 09:45 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 30 Jul 2021 09:45 AM IST
सार

असम बोर्ड, राजस्थान बोर्ड, मेघालय बोर्ड और पंजाब बोर्ड 30 जुलाई को कक्षा 10वीं/12वीं का परिणाम जारी करने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Assam, Rajasthan, Punjab, Meghalaya Board will declare 10th or 12th result today
परीक्षा रिजल्ट 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

शुक्रवार को चार राज्य बोर्डों द्वारा कक्षा दसवीं/बारहवीं का परिणाम जारी किया जा रहा है। बता दें कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों की वजह से सीबीएसई के बाद कई बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया था। जिसके बाद अंतिम परिणाम जारी करने के लिए बोर्डों द्वारा मूल्यांकन नीति तैयार की गई। इसी मूल्यांकन नीति के आधार पर असम बोर्ड, राजस्थान बोर्ड, मेघालय बोर्ड और पंजाब बोर्ड 30 जुलाई को कक्षा 10वीं/12वीं का परिणाम जारी करने जा रहे हैं। अगर आप भी कक्षा दसवीं या बारहवीं के विद्यार्थी हैं तो इस खबर में रिजल्ट जारी करने की तारीख और समय दिया गया है, जो आपके लिए मददगार हो सकता है। पढ़िए...

विज्ञापन

असम बोर्ड

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, असम (एसईबीए) द्वारा 30 जुलाई को एचएसएलसी या कक्षा 10वीं और एएचएम बोर्ड परीक्षाओं, 2021 के परिणाम 30 जुलाई को सुबह 11 बजे घोषित किए जाएंगे। छात्र अपना परिणाम एसईबीए की आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org, resultsassam.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मेघालय बोर्ड

मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एमबीओएसई) शुक्रवार को तीनों स्ट्रीम्स- विज्ञान, कला, व्यावसायिक और वाणिज्य के लिए कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित करने जा रहे हैं। बता दें कि राज्य में कक्षा 12वीं को एचएसएसएलसी के नाम से भी जाना जाता है। बोर्ड द्वारा एमबीओएसई एचएसएसएलसी का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट  megresults.nic.in पर सुबह 11 बजे जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

पंजाब बोर्ड

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड, मोहाली द्वारा आज पीएसईबी 12वीं का परिणाम घोषित किया जाएगा। पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम दोपहर 2:30 बजे जारी करेंगे। 3.18 लाख अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

राजस्थान बोर्ड

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, आरबीएसई कक्षा 10वीं परिणाम 2021 आज यानी 30 जुलाई, 2201 को जारी करने जा रहा है। राजस्थान बोर्ड, अजमेर ने कल परिणाम की तारीख और समय की पुष्टि की। छात्र आज शाम 4 बजे से अपना आरबीएसई कक्षा 10वीं का परिणाम rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन देख सकेंगे।

झारखंड बोर्ड

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) आज 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकती है। जेएसी 12 वीं का परिणाम की घोषणा दोपहर 3 बजे के बाद होने की उम्मीद है। मीडिया को यह बात बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताई है। पिछले साल जेएसी 12वीं का परिणाम 17 जुलाई को घोषित किया गया था। परिणाम राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो द्वारा परिषद कार्यालय से घोषित किए जाने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed