Assam Police Grade 4 Result Out: असम पुलिस चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
SLPRB Assam Police Result 2023: एसएलपीआरबी ग्रेड 4 के तहत असम पुलिस में विभिन्न पदों पर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Assam Police Grade 4 Results Out: असम राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (SLPRB) ने विभिन्न विभागों में ग्रेड 4 स्टाफ के पदों पर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार इसे एसएलपीआरबी की आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
SLPRB Post पदों का विवरण
-
असम पुलिस में ग्रेड IV स्टाफ: 458
-
असम कमांडो बटालियन में ग्रेड IV स्टाफ: 360
-
डीजीसीडी और सीजीएचजी, असम के तहत ग्रेड IV स्टाफ: 97
-
कुक इन फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज, असम: 13 पदों को मिलाकर 928 पदों पर भर्ती की जाएगी।
Assam Police Pay Scale वेतनमान
असम पुलिस भर्ती प्रक्रिया में ग्रेड IV पदों के लिए वेतनमान 12,000 से 52,00 रुपये है। असम पुलिस में अटेंडेंट पद के लिए 4400/ रुपये का ग्रेड पे भी मिलेगा। इसके अलावा रसोइया, नाई, पानी कैरियर, धोबी, मोची, ग्रास कटर के आवेदकों को 3900 रुपये का ग्रेड पे भी मिलेगा।
Assam Police Grade 4 रिजल्ट ऐसे करें डाउनलोड
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाएं।
-
होमपेज पर, रिजल्ट पोर्टल पर जाएं।
-
ग्रेड 4 स्टाफ पोस्ट के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
-
अपना वाइवा टेस्ट रोल नंबर, जन्म तिथि, पासवर्ड दर्ज करें और सबमिट करें।
-
असम पुलिस ग्रेड 4 का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
अब डाउनलोड करें और जांचें।
कमेंट
कमेंट X