Assam DElEd: असम डीएलईडी परीक्षा का परिणाम आज होगा जारी, इस तरह कर सकेंगे चेक
Assam DElEd Allotment Result: आज एससीईआरटी असम डीएलएड प्रवेश 2023 के दूसरे राउंड के लिए सीट आवंटन परिणाम जारी करने वाला है। यहां जानिए कि संस्थानों में भौतिक प्रवेश कब से होगा और तीसरे राउंड का रिजल्ट कब जारी होगा…
विस्तार
Assam DElEd Allotment Result 2023: असम में राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद (SCERT) आज यानी 11 अक्तूबर को डीएलएड प्रवेश 2023 के दूसरे राउंड के लिए सीट आवंटन परिणाम घोषित करने जा रहा है। जारी होने के बाद आप अपना परिणाम काउंसिल की वेबसाइट scertpet.co.in पर देख सकते हैं।
संस्थानों में भौतिक प्रवेश कब से?
परिणाम की घोषणा होने के बाद चुने गये उम्मीदवारों को 13 से 16 अक्तूबर तक भौतिक प्रवेश और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आवंटित संस्थानों में जाना है। संस्थान 17 अक्टूबर को शाम 5 बजे तक एससीईआरटी असम के निदेशालय को प्रवेश रिपोर्ट और वेकन्सी लिस्ट जमा करनी है।
अगली लिस्ट कब होगी जारी?
अगर इस राउंड के बाद भी सीटें बच जाती हैं तो एससीईआरटी अगले राउंड के लिए वेकन्सी लिस्ट 19 अक्तूबर को प्रकाशित करेगा। संशोधन के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग 19 से 24 अक्तूबर तक की जाएगी। इसे बाद राउंड 3 का आवंटन परिणाम 27 अक्तूबर को जारी किया जाएगा।
ऐसे चेक करें एससीईआरटी असम डीएलएड 2023 सीट आवंटन परिणाम
- परिणाम जारी होने के बाद सबसे पहले एससीईआरटी की आधिकारिक वेबसाइट scertpet.co.in पर जाएं।
- वेबसाइट पर राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद आपको स्क्रीन पर आपका सीट आवंटन परिणाम दिख जाएगा।
कमेंट
कमेंट X