Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Assam Board Exam Date 2027: ASSEB HSLC, HS Exam Schedule Released, Check Dates

असम बोर्ड परीक्षा 2027: 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, 25 फरवरी से हाईस्कूल तो 12 मार्च से हायर सेकेंडरी परीक्षा

Thu, 19 Nov 2026 03:48 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 19 Nov 2026 03:48 PM IST
सार

असम बोर्ड ने 2027 की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। एचएसएलसी परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू होंगी, जबकि एचएस की परीक्षाएं 12 मार्च से आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन
Assam Board Exam Date 2027: ASSEB HSLC, HS Exam Schedule Released, Check Dates
असम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (SEBA) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

असम स्टेट स्कूल एजुकेशन बोर्ड (ASSEB) ने वर्ष 2027 की हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSLC) और हायर सेकेंडरी (HS) परीक्षाओं की तारीखें घोषित कर दी हैं। आधिकारिक कार्यक्रम के मुताबिक, कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से 26 मार्च 2027 तक चलेंगी। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 12 मार्च से शुरू होकर 5 अप्रैल 2027 तक आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन

कितने बजे से होंगी परीक्षाएं?

असम बोर्ड की परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। परीक्षा का समय इस प्रकार है:

  • सुबह की पाली: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
  • दोपहर की पाली: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक

कब होंगी 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं?

बोर्ड के जारी कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 10वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 27 जनवरी से 2 फरवरी 2027 तक आयोजित की जाएंगी। वहीं, कक्षा 12वीं के कौशल विषयों की प्रैक्टिकल परीक्षाओं का कार्यक्रम अंकों के आधार पर अलग-अलग रखा गया है।

विज्ञापन
  • 50 अंक वाले विषय: 18 से 24 जनवरी 2027 तक
  • 30 अंक वाले विषय: 27 से 30 जनवरी 2027 तक

दोनों कक्षाओं की डेटशीट पीडीएफ यहां देखें:

Assam HSLC 2027 Exam Date Sheet - PDF

विज्ञापन
विज्ञापन


Assam HS Exam 2027 Date Sheet - PDF

कहां से डाउनलोड करें असम बोर्ड की डेटशीट?

छात्र असम बोर्ड की 10वीं और 12वीं की विषयवार डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। डेटशीट में विषयवार परीक्षा तिथि, समय और परीक्षा से जुड़ी अन्य जरूरी जानकारियां दी गई हैं। इसके लिए छात्र इन वेबसाइटों पर जा सकते हैं:

  • site.sebaonline.org
  • ahsec.assam.gov.in

छात्रों को सलाह है कि परीक्षा की तैयारी के साथ अपनी विषयवार परीक्षा तिथियों और समय की भी जांच कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed