{"_id":"68aab00ec919aac7df03cd45","slug":"arunachal-student-charred-to-death-3-others-injured-in-fire-at-residential-school-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Arunachal: आवासीय स्कूल में आग लगने से एक छात्र की जलकर मौत, तीन अन्य घायल; मृतक की नहीं हो पाई पहचान","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Arunachal: आवासीय स्कूल में आग लगने से एक छात्र की जलकर मौत, तीन अन्य घायल; मृतक की नहीं हो पाई पहचान
Sun, 24 Aug 2025 12:24 PM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Sun, 24 Aug 2025 12:24 PM IST
सार
Shi-Yomi District: अरुणाचल प्रदेश के शि-योमी जिले के एक सरकारी आवासीय स्कूल में आग लगने से एक छात्र की जलकर मौत हो गई और तीन अन्य छात्र घायल हो गए। घायलों का इलाज पश्चिम सियांग जिले के जोनल जनरल अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर (Fire Accident)
- फोटो : freepik
विस्तार
Student Death: अरुणाचल प्रदेश के शि-योमी जिले में रविवार को एक सरकारी आवासीय स्कूल में आग लगने से एक छात्र की जलकर मौत हो गई और तीन अन्य छात्र घायल हो गए।
विज्ञापन
शि-योमी के पुलिस अधीक्षक एस.के. थोंगडोक ने पीटीआई-भाषा को बताया कि यह घटना पापिकुरुंग सरकारी आवासीय विद्यालय के बालक छात्रावास में देर रात करीब दो बजे हुई।
विज्ञापन
तीन घायल छात्रों का इलाज जारी
एसपी ने बताया कि घायलों की पहचान लुखी पुजेन (8), तनु पुजेन (9) और तायी पुजेन (11) के रूप में हुई है, जिनका इलाज पश्चिम सियांग जिले के आलो स्थित जोनल जनरल अस्पताल में चल रहा है, जबकि मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के लिए एक पुलिस दल को मोनीगोंग शहर से 17 किलोमीटर दूर स्थित सुदूर गांव भेजा गया है।
उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच चल रही है, क्योंकि गांव में बिजली की सुविधा नहीं है।
पापिकुरुंग, ताडाडेगे गांव में अंतिम भारतीय सेना चौकी से ठीक पहले स्थित है।
कमेंट
कमेंट X