अवधेश प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, छात्र इन कोर्स में ले सकते हैं एडमिशन
APS University : अवधेश प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी, रीवा (मध्य प्रदेश) में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्रों के लिए विश्विद्यालय ने तिथियां जारी कर दी हैं। वे छात्र जो अवधेश प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी में प्रवेश लेना चाहते हैं वे एमपी ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। सिर्फ एम.फिल में प्रवेश लेने वाले उम्मीदवारों की प्रवेश परीक्षा होगी।
इन कोर्स में छात्र ले सकते हैं प्रवेश :
12वीं पास छात्र इन कोर्स में ले सकते हैं प्रवेश
- बीबीए
- बीसीए
- बी.एससी
- बी.कॉम (आनर्स)
- बी.एससी (आनर्स)
- बीपीईएस
- बीए (आनर्स)
- बीएएलएलबी (आनर्स)
12वीं के बाद होने वाले सभी कोर्स (बीएएलएलबी को छोड़ कर) 6 सेमेस्टर के होंगे। बीएएलएलबी का कोर्स पांच साल/ दस सेमेस्टर का होगा।
विज्ञापन
पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स की सूची :
- एमबीए
- एम.एससी
- एम. टेक
- एम. कॉम
- एम.ए
- एमसीए
परास्नातक कोर्स चार सेमेस्टर के होंगे।
पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा कोर्स :
- पीजीडीजीसी
- डी.वाई.एड
इन पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा कोर्स की अवधि दो सेमेस्टर की होगी।
- स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम ( डिप्लोमा / सर्टिफिकेट कोर्स)
- सोलर एनर्जी
- रूरल मैनेजमेंट
- रिटेल मैनेजमेंट
- माइक्रो फाइनेंस, आदि
इन डिप्लेमा की अवधि छह महीने होगी।
फूड न्यूट्रेशन एंड डाइटीशियन कोर्स की अवधि तीन माह होगी।
- एम. फिल कोर्स
परास्नातक के बाद छात्र फिजिक्स, केमेस्ट्री, गणित, कंप्यूटर साइंस, सोशल वर्क, अंग्रेजी, हिंदी, एनवायरमेंटल साइंस और पॉलिसी रिसर्च आदि विषय से एम.फिल कर सकते हैं। एम.फिल कोर्स दो सेमेस्टर का होगा।
महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि - 8 अगस्त, 2020
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि - 7 सितंबर, 2020
- एम.फिल कोर्स के लिए ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा की तिथि - 25 सितंबर, 2020 ( दोपहर 12 बजे से)
ऐसे करें आवेदन :
वे उम्मीदवार जो अवधेश प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी, रीवा (मध्य प्रदेश) में प्रवेश के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे एमपीऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश लेने वाले सामान्य वर्ग और ओबीसी वर्ग के छात्रों को 800 रुपए तथा एससी और एसटी ( मध्य प्रदेश के निवासी) वर्ग के उम्मीदवारों के 400 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में देना होगा।
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X