फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   APPSC Paper Leak: Arunachal home minister says probe on into all exams conducted since 2014

APPSC Paper Leak: 2014 से आयोजित एपीपीएससी की सभी परीक्षाओं की हो रही जांच, गृह मंत्री ने कही ये बड़ी बात

Mon, 26 Dec 2022 11:25 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 26 Dec 2022 11:25 PM IST
सार

APPSC Paper Leak: अरुणाचल प्रदेश के गृह मंत्री बमांग फेलिक्स ने सोमवार को कहा कि अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (APPSC) की 2014 से हुई सभी परीक्षाओं की राज्य पुलिस के विशेष जांच प्रकोष्ठ (SIC) द्वारा जांच की जा रही है।

विज्ञापन
APPSC Paper Leak: Arunachal home minister says probe on into all exams conducted since 2014
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

APPSC Paper Leak: अरुणाचल प्रदेश के गृह मंत्री बमांग फेलिक्स ने सोमवार को कहा कि अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (APPSC) की 2014 से हुई सभी परीक्षाओं की राज्य पुलिस के विशेष जांच प्रकोष्ठ (SIC) द्वारा जांच की जा रही है। फेलिक्स ने कहा कि एसआईसी ने इन मामलों में अब तक 27 सरकारी कर्मचारियों समेत 34 लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  फेलिक्स ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (APPSC) के पेपर लीक कोई गलती या भूल नहीं थी, बल्कि हमारे भविष्य को आकार देने वाली प्रणाली में हमारे भरोसे और विश्वास पर एक जबरदस्त हमला था।

विज्ञापन

 

मुट्ठी भर स्वार्थी, लालची और नासमझ व्यक्ति, जो शीर्ष पर थे, ने हमारी भावनाओं के साथ खेला और हजारों युवाओं का जीवन बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों को निलंबित, गिरफ्तार, अनिवार्य रूप से सेवानिवृत्त और बर्खास्त अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की स्थिति और एक समेकित रिपोर्ट को कैबिनेट के समक्ष और सार्वजनिक डोमेन में रखने के लिए कहा गया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

फेलिक्स ने कहा कि सरकार ने पेपर लीक को सिस्टम को जड़ से साफ करने के अवसर के रूप में लिया है। उन्होंने बताया कि सरकार ने दोतरफा दृष्टिकोण अपनाया है: सभी शामिल लोगों को कानून के दायरे में लाने और उनके खिलाफ उचित कार्रवाई शुरू करने के लिए एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और न्यायपूर्ण जांच, और भविष्य में निष्पक्ष एपीपीएससी परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक सख्त मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) लागू करना हैं। उन्होंने कहा कि एपीपीएससी की सिफारिश के लिए एक समिति द्वारा एक मसौदा एसओपी तैयार किया गया है। चूंकि एपीपीएससी एक स्वायत्त निकाय है, इसलिए राज्य सरकार केवल एसओपी की सिफारिश कर सकती है। 

विज्ञापन

हाल ही में एपीपीएससी द्वारा आयोजित सहायक अभियंता (सिविल) परीक्षा का प्रश्न-पत्र लीक का मामला तब सामने आया, जब उम्मीदवार ग्यामार पाडुंग ने 29 अगस्त को पुलिस शिकायत दर्ज कराई, जिसमें दावा किया गया कि उन्हें परीक्षा के पेपर लीक होने का संदेह है। इस साल 26 और 27 अगस्त को हुई परीक्षा में 400 से ज्यादा उम्मीदवार शामिल हुए थे। अक्तूबर में राज्य सरकार ने यह मामला सीबीआई को सौंप दिया था। सीबीआई ने आठ दिसंबर को ईटानगर के पास युपिया में जिला एवं सत्र न्यायालय में 10 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed