{"_id":"643d35f399b84bf55203a85e","slug":"ap-intermediate-result-2023-manabadi-bieap-1st-2nd-year-results-to-be-declared-soon-check-tentative-dates-2023-04-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AP Intermediate Result 2023: एपी इंटर मीडिएट का रिजल्ट कब होगा जारी, जानें कहां और कैसे कर सकेंगे चेक?","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
AP Intermediate Result 2023: एपी इंटर मीडिएट का रिजल्ट कब होगा जारी, जानें कहां और कैसे कर सकेंगे चेक?
Mon, 17 Apr 2023 05:35 PM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Mon, 17 Apr 2023 05:35 PM IST
सार
AP Intermediate Result 2023 Manabadi BIEAP: बोर्ड ऑफ इंटर मीडिएट एजुकेशन, आंध्र प्रदेश (बीआईईएपी) जल्द ही एपी इंटर मीडिएट पब्लिक एग्जामिनेशन (आईपीई) मार्च 2023 का रिजल्ट घोषित करेगा।
विज्ञापन
AP Intermediate Result 2023 Manabadi BIEAP
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
AP Intermediate Result 2023 Manabadi BIEAP: बोर्ड ऑफ इंटर मीडिएट एजुकेशन, आंध्र प्रदेश (बीआईईएपी) जल्द ही एपी इंटर मीडिएट पब्लिक एग्जामिनेशन (आईपीई) मार्च 2023 का रिजल्ट घोषित करेगा। नतीजे जारी घोषित होने के बाद, उम्मीदवार आंध्र प्रदेश बोर्ड ऑफ एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट bie.ap.gov.in और bieap.apcfss.in के माध्यम से इंटर मीडिएट परिणाम 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
AP Intermediate Result: मई 2023 में जारी होगा रिजल्ट
कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पहले और दूसरे वर्ष के लिए एपी इंटर मीडिएट रिजल्ट की घोषणा मई 2023 में होने की संभावना है। रिपोर्टों के अनुसार, एपी बोर्ड वर्तमान में एपी इंटर परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर रहा है। एपी इंटर प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 15 मार्च से 4 अप्रैल, 2023 के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षा एक ही सत्र में सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
AP Intermediate Result 2023: इंटर प्रथम, द्वितीय वर्ष का रिजल्ट कैसे जांचें?
-
बीआईईएपी की आधिकारिक वेबसाइट bie.ap.gov.in और bieap.apcfss.in पर जाएं। -
“आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट प्रथम और द्वितीय वर्ष के परिणाम 2023” लिंक पर क्लिक करें। -
रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉग इन विवरण दर्ज करें। -
आपके आंध्र प्रदेश बीआईई एपी इंटर प्रथम और द्वितीय वर्ष के परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देंगे। -
डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए स्कोर कार्ड का प्रिंट आउट लें।
कमेंट
कमेंट X