05:10 PM, 12-Jun-2020
BIEAP Inter Results 2020: 62 फीसदी छात्र-छात्राएं हुए पास
बता दें कि AP Inter Result 2020 इंटर द्वितीय वर्ष की परीक्षा में 63 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
05:03 PM, 12-Jun-2020
BIEAP Inter Results 2020: इस साल तीन लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स हुए पास
इस साल कुल 3,00,560 छात्रों ने इंटरमीडिएट प्रथम वर्ष की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है।
04:47 PM, 12-Jun-2020
BIEAP Inter Results 2020: 59 फीसदी छात्र-छात्राएं हुए पास
आंध्र प्रदेश इंटर की पहले वर्ष की परीक्षा में कुल 59 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं।
04:36 PM, 12-Jun-2020
Manabadi AP Inter Results 2020: शिक्षा मंत्री ने की परिणामों की घोषणा
शिक्षा मंत्री अदीमुलापू सुरेश ने इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। मंत्री अब मीडिया को संबोधित कर रहे हैं।
04:32 PM, 12-Jun-2020
BIEAP Inter Results 2020: बोर्ड सचिव ने बताया मूल्यांकन के बारे में
BIEAP Inter Results 2020: कोरोना वायरस के कारण 19 मार्च को मूल्यांकन प्रक्रिया रद्द कर दी गई। सचिव राम कृष्ण ने मीडिया को बताया कि मूल्यांकन प्रक्रिया 11 मई को फिर से शुरू की गई।
04:27 PM, 12-Jun-2020
BIEAP Inter Results 2020: वेबसाइट नहीं कर रही है काम
12वीं परीक्षा के परिणाम जारी हो गए है पर ऑफिशियल वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने के कारण छात्र अपना रिजल्ट नहीं देख पा रहे हैं।
04:20 PM, 12-Jun-2020
AP Board 2020: परिणाम घोषित हो गए हैं
आंध्र प्रदेश बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (Andhra Pradesh Board of Intermediate Education - BIEAP) इंटर प्रथम वर्ष और इंटर द्वितीय वर्ष की परीक्षा के परिणाम घोषित हो गए हैं।
04:08 PM, 12-Jun-2020
AP Inter Result 2020: ऑनलाइन देखें परिणाम
छात्रों के लिए मार्क शीट बोर्ड जल्द ही जारी करेगा। फिलहाल छात्र एक बार परिणाम जारी होने के बाद ऑनलाइन देख सकते हैं।
04:06 PM, 12-Jun-2020
AP Board 2020: जल्द सक्रिय होगा लिंक
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आंध्र प्रदेश की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। जल्द सक्रिय होगा लिंक।
03:46 PM, 12-Jun-2020
BIEAP Inter Results 2020: आंध्र प्रदेश में वर्ष 2019 में संपूर्ण पास प्रतिशत मध्यवर्ती (सामान्य) में 72% था।
BIEAP Inter Results 2020: आंध्र प्रदेश में वर्ष 2019 में संपूर्ण पास प्रतिशत मध्यवर्ती (सामान्य) में 72% था, वहीं 2019 में इंटर की परीक्षा में 52,000 छात्र अनुपस्थित रहे थे।
कमेंट
कमेंट X