AP ECET Result 2022: जेएनटीयू ने जारी किया एपीईसीईटी का रिजल्ट, ऐसे देखें रिजल्ट और आंसर की
AP ECET Result 2022 Out: जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी ने आंध्र प्रदेश इंजीनियरिंग कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (AP ECET 2022) का रिजल्ट जारी कर दिया है। परिणाम बुधवार, 10 अगस्त, 2022 को जारी किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
AP ECET Result 2022 Out: आंध्र प्रदेश स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (APSCHE) की ओर से जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी ने आंध्र प्रदेश इंजीनियरिंग कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (AP ECET 2022) का रिजल्ट जारी कर दिया है। परिणाम बुधवार, 10 अगस्त, 2022 को जारी किया गया है। परीक्षा देने वाले सभी उम्मीदवार अब अपना परिणाम देख सकते हैं। इसे आधिकारिक वेबसाइट cets.apsche.ap.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है।
जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के द्वारा राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी 25 जुलाई को जारी की गई थी और उम्मीदवारों को इसके खिलाफ आपत्तियां उठाने का समय दिया गया था। छात्रों द्वारा उठाई गई आपत्तियों के आधार पर अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की गई है। फिर अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर परिणाम तैयार किया गया है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cets.apsche.ap.gov.in पर जा सकते हैं।
AP ECET Result 2022: ऐसे चेक करें ऑनलाइन स्कोर
-
चरण 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cets.apsche.ap.gov.in पर जाएं। -
चरण 2: होम पेज पर, प्रदर्शित AP ECET 2022 Result के लिंक पर क्लिक करें। -
चरण 3: स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा। -
चरण 4: यहां उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होगे और सबमिट विकल्प पर क्लिक करना होगा। -
चरण 5: इसे सबमिट करने के बाद, AP ECET 2022 परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देंगे। -
चरण 6: इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
AP ECET Answer Key 2022: ऐसे डाउनलोड करें आंसर की
-
चरण 1: सबसे पहले परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को आंध्र प्रदेश इंजीनियरिंग कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की आधिकारिक वेबसाइट - cets.apsche.ap.gov.in पर जाना चाहिए। -
चरण 2: इसके बाद होम पेज पर, उम्मीदवारों को आंसर की एंड रिस्पॉन्स शीट के लिंक पर क्लिक करना होगा। -
चरण 3: नए पेज पर, अपना एपी ईसीईटी हॉल टिकट 2022 नंबर या पूछे गए किसी अन्य आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें। -
चरण 4: विवरण जमा करने के बाद, AP ECET आंसर की और रिस्पॉन्स शीट स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे। -
चरण 5: भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी एक प्रति डाउनलोड करें और प्रिंट आउट कर लें।
कमेंट
कमेंट X