AP ECET Hall Ticket 2023 OUT: आंध्र प्रदेश इंजीनियरिंग कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का हॉल टिकट जारी, ऐसे करें डाउनलोड
AP ECET Hall Ticket 2023: जवाहरलाल नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (JNTU) ने आंध्र प्रदेश इंजीनियरिंग कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (AP ECET) 2023 का हॉल टिकट जारी कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
AP ECET Hall Ticket 2023 OUT: जवाहरलाल नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (JNTU) ने आंध्र प्रदेश इंजीनियरिंग कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (AP ECET) 2023 का हॉल टिकट आज यानी 12 जून 2023 को जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने AP ECET 2023 परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट cets.apsche.ap.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
AP ECET 2023 परीक्षा 20 जून को दो पालियों में आयोजित होने वाली है। पहली पाली सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 03 बजे से शाम 06 बजे तक होगी। AP ECET 2023 प्रारंभिक उत्तर कुंजी 23 जून को जारी की जाएगी। उम्मीदवार 25 जून तक प्रारंभिक कुंजी पर आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।
AP ECET 2023 की आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिस में लिखा है, “CERAMIC टेक्नोलॉजी और B.Sc (गणित) के लिए ECET-2023 परीक्षा कम संख्या में आवेदन प्राप्त होने के कारण आयोजित नहीं की जाएगी। योग्यता परीक्षा में प्राप्त अंकों के अनुसार रैंक जारी की जाएगी। बशर्ते कि छात्रों को 10 जुलाई 2023 के भीतर अंक घोषणा पत्र भरना होगा।
ऐसे करें आवेदन
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- cet.apsche.ap.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर, 'डाउनलोड हॉल टिकट' लिंक पर क्लिक करें।
-
स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा।
-
पंजीकरण संख्या, हॉल टिकट विवरण और जन्म तिथि दर्ज करें।
-
AP ECET हॉल टिकट 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
-
डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए एक प्रिंटआउट लें
कमेंट
कमेंट X