फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   AP EAMCET 2022 Application Form Soon at Sche.ap.gov.in Check How to Fill Form JNTU Kakinada Details Here

AP EAMCET 2022: जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, जेएनटीयू करेगी परीक्षा का आयोजन

Mon, 11 Apr 2022 06:10 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 11 Apr 2022 06:10 PM IST
सार

AP EAMCET 2022 Application Form : आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद, एपी ईएएमसीईटी पंजीकरण फॉर्म को नीचे दिए गए चरणों का पालन करके sche.ap.gov.in पर भरा जा सकता है। एपी ईएएमसीईटी 2022 फॉर्म भरने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची यहां उपलब्ध कराई जा रही है।

विज्ञापन
AP EAMCET 2022 Application Form Soon at Sche.ap.gov.in Check How to Fill Form JNTU Kakinada Details Here
AP EAMCET 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (जेएनटीयू, काकीनाडा) की ओर से एपी ईएएमसीईटी 2022 आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू करने की संभावना है। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद, एपी ईएएमसीईटी पंजीकरण फॉर्म को नीचे दिए गए चरणों का पालन करके sche.ap.gov.in भरा जा सकता है।

विज्ञापन

एपी ईएएमसीईटी 2022 फॉर्म भरने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची यहां उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही आवेदन के लिए पात्रता मानदंड और आयु सीमा संबंधी विवरण भी यहां देखे जा सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को दाखिला फॉर्म रिलीज के बारे में लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। 
विज्ञापन

 

AP EAMCET 2022 के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची

  1. आधार कार्ड
  2. राशन कार्ड
  3. ईडब्ल्यूएस प्रमाण- पत्र (यदि आवश्यक हो तो)
  4. इंटरमीडिएट (10 + 2) / समकक्ष की मार्कशीट (परीक्षा नहीं हुई है तो प्रवेश- पत्र मान्य)
  5. कक्षा 10वीं या समकक्ष योग्यता का प्रमाण- पत्र
  6. जन्म प्रमाण-पत्र
  7. श्रेणी प्रमाण- पत्र (यदि आरक्षित वर्ग से हो तो जरूरी)

 

AP EAMCET 2022 के लिए पात्रता मानदंड विवरण

आयु सीमा - एपी ईएएमसीईटी में आवेदन करने के लिए न्यूनतम आवश्यक आयु 16 वर्ष है। बीटेक डेयरी टेक्नोलॉजी, एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, और एफएस एंड टी जैसे पाठ्यक्रमों में आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 17 वर्ष और ऊपरी आयु सीमा 22 वर्ष है।

अधिवास बाध्यता - भारतीय या भारतीय मूल के व्यक्ति (PIO) / भारत के प्रवासी नागरिक यानी ओसीआई (OCI) कार्डधारक उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र हैं। हालांकि, प्राथमिक तौर पर तेलंगाना / आंध्र प्रदेश दोनों में किसी एक राज्य का मूल निवासी होने की आवश्यकताओं को पूरा करने वाले आवेदक उम्मीदवार को तवज्जाे दी जाएगी। 

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता - न्यूनतम आवश्यक योग्यता यह है कि उम्मीदवार को भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित विषयों के साथ कक्षा इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। चयनित होने के लिए आवश्यक अंक- उम्मीदवारों को योग्यता परीक्षा में 45 फीसदी अंक होने चाहिए। हालांकि, आरक्षित श्रेणियों के लिए 40 फीसदी स्वीकार्य हैं।

विज्ञापन

एपी ईएएमसीईटी परीक्षा 2022 के लिए कैसे करें आवेदन?

  1. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एपी ईएपीसीईटी 2022 की आधिकारिक वेबसाइट - sche.ap.gov.in/EAPCET/ पर जाएं।
  2. होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज सेक्शन देखें और आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  3. अगले चरण में उम्मीदवारों को आवश्यक जानकारी दर्ज करके खुद को पंजीकृत करवाना होगा।
  4. लॉगिन क्रेडेंशियल जनरेट होने के बाद, उम्मीदवारों को लॉग इन करना चाहिए और आवेदन पत्र भरना चाहिए।
  5. एपी ईएएमसीईटी 2022 के लिए आवश्यक दस्तावेज और आवेदन शुल्क अपलोड करें।
  6. अगले चरण में, एपी ईएएमसीईटी आवेदन पत्र की समीक्षा करें और इसे जमा करें।
  7. स्क्रीनशॉट लें या भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed