AP EAMCET 2021: प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड, अगस्त व सितंबर में होगी परीक्षा
एपी ईएएमसीईटी की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आंध्र प्रदेश स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (एपीएससीएचई) ने गुरुवार को इंजीनियरिंग एग्रीकल्चर एंड मेडिकल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (ईएएमसीईटी) के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने ईएएमसीईटी के लिए आवेदन किया है, वे एपीएससीएचई की आधिकारिक वेबसाइट sche.ap.gov के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
19 अगस्त से 7 सितंबर तक होंगी परीक्षाएं
इंजीनियरिंग के लिए एपी ईएएमसीईटी की परीक्षा 19, 20, 23, 24 और 25 अगस्त, 2021 को आयोजित की जाएगी और कृषि व फार्मेसी पाठ्यक्रम के लिए 3, 6 और 7 सितंबर, 2021 को परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षाएं दो पाली- पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।
एपी ईएएमसीईटी हॉल टिकट 2021: ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
अभ्यर्थी नीचे दिए गए इन आसान चरणों का पालन करके एडमिट कार्ड की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
-
एपीएससीएचई की आधिकारिक साइट sche.ap.gov.in पर जाएं।
-
होम पेज पर उपलब्ध एपी ईएएमसीईटी हॉल टिकट 2021 लिंक पर क्लिक करें।
-
एक नया पेज खुलेगा जहां अभ्यर्थियों को लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
-
आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
-
अपना प्रवेश पत्र जांचें और डाउनलोड करें।
-
भविष्य में आने वाले इस्तेमाल के लिए अभ्यर्थी प्रवेश पत्र की हार्ड कॉपी रख सकते हैं।
एपी ईएएमसीईटी को अब ईएपीसीईटी, एपी इंजीनियरिंग, कृषि और फार्मेसी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के रूप में जाना जाता है। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एपी ईएएमसीईटी की आधिकारिक साइट पर जा सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X