{"_id":"6625fd6b2ee5f02b3a08e3bb","slug":"ap-10th-results-2024-out-check-your-results-at-bse-ap-gov-in-read-here-2024-04-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AP 10th Results 2024: आंध्र प्रदेश 10वीं का रिजल्ट जारी, तुरंत इस लिंक से करें चेक; जानें अपना परिणाम","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
AP 10th Results 2024: आंध्र प्रदेश 10वीं का रिजल्ट जारी, तुरंत इस लिंक से करें चेक; जानें अपना परिणाम
Mon, 22 Apr 2024 11:32 AM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Mon, 22 Apr 2024 11:32 AM IST
सार
AP 10th Results 2024: आंध्र प्रदेश स्कूल शिक्षा आयुक्त, श्री एस सुरेश कुमार ने आज कक्षा 10वीं का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार नीचे बताएं तरीके से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन
AP 10th Results 2024
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
AP 10th Results 2024: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, आंध्र प्रदेश ने 22 अप्रैल, 2024 को परिणाम जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट bse.ap.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। इस साल, 6.3 लाख से अधिक छात्रों ने एपी एसएससी परीक्षा में भाग लिया।
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश बोर्ड ने 18 से 30 मार्च, 2024 तक कक्षा 10वीं के लिए परीक्षाएं आयोजित कीं। स्कूल शिक्षा आयुक्त, श्री एस सुरेश कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करके एपी 10वीं कक्षा के परिणाम 2024 की घोषणा की।
विज्ञापन
छात्र अपना रोल नंबर दर्ज करके एपी एसएससी परीक्षा परिणाम 2024 ऑनलाइन देख या डाउनलोड कर सकते हैं। स्कोरकार्ड में छात्र की जानकारी, एपी एसएससी परीक्षा के विषय-वार अंक, कुल अंक, प्रतिशत और बहुत कुछ जैसे विवरण शामिल होंगे।
विज्ञापन
परिणाम के साथ-साथ बोर्ड ने टॉपर्स के नाम, समग्र उत्तीर्ण दर और लिंग आधारित प्रतिशत की सूची भी जारी की है।
AP 10th Results 2024: कैसे डाउनलोड करें परिणाम?
- सबसे पहले आधिकारिक एपी एसएससी 10वीं परिणाम वेबसाइट bse.ap.gov.in, results.bse.ap.gov.in पर जाएं
- स्क्रीन पर एपी एसएससी परिणाम 2024 लिंक पर जाएं।
- रोल नंबर डालकर 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
- एपी एसएससी परिणाम 2024 ऑनलाइन स्क्रीन पर दिखाया जाएगा।
- परिणाम की एक प्रति डाउनलोड करके अपने पास रख लें।
कमेंट
कमेंट X