फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Anti ragging classes from new session in university colleges from 12 to 18 August

Anti-Ragging: विश्वविद्यालय-कॉलेजों में नए सत्र से एंटी रैंगिंग की कक्षाएं, 12 से 18 अगस्त तक होगा कार्यक्रम

Sun, 09 Jul 2023 05:04 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 09 Jul 2023 05:04 AM IST
सार

विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में एक सप्ताह तक चलने वाले एंटी रैंगिंग जागरूकता सप्ताह के तहत पोस्टर, लोगो, स्लोगन, निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित करवायी जाएंगी। इसके माध्यम से बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा।

विज्ञापन
Anti ragging classes from new session in university colleges from 12 to 18 August
स्कूल की छात्राएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश के सभी इंजीनियरिंग, मेडिकल, फार्मेसी, आर्किटेक्चर क्षेत्र के उच्च शिक्षण संस्थानों में सत्र के पहले दिन नए छात्रों के लिए आयोजित ओरिएंटेशन प्रोग्राम में एंटी रैंगिंग की क्लास चलेंगी।

विज्ञापन


इसके अलावा विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में 12 से 18 अगस्त के बीच एंटी रैंगिंग सप्ताह मनाया जाएगा। वीडियो, लघु फिल्मों, पोस्टरों के माध्यम से कैंपस को रैंगिंग मुक्त बनाने के लिए जागरूक किया जाएगा। इस संबंध में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के सचिव प्रोफेसर मनीष जोशी ने विश्वविद्यालयों को रैंगिंग मुक्त कैंपस बनाने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन

छात्रों को दिए जाएंगे पुरस्कार
विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में एक सप्ताह तक चलने वाले एंटी रैंगिंग जागरूकता सप्ताह के तहत पोस्टर, लोगो, स्लोगन, निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित करवायी जाएंगी। इसके माध्यम से बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा। इससे छात्रों को बेहतर करने की प्रेरणा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेमिनार और कार्यक्रम होंगे
यूजीसी ने विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया है कि एंटी रैंगिंग मुहिम एक दिन की नहीं है। साल भर शैक्षणिक संस्थानों को कैंपस में इस विषय पर संबंधित सेमिनार और कार्यक्रम आयोजित करने होंगे। उच्च शिक्षण संस्थानों को इसकी पूरी जानकारी यूजीसी को देनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed