फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Andhra Pradesh government gave information, schools will reopen from September 5

आंध्र प्रदेश सरकार ने दी जानकारी, 5 सितंबर से खुलेंगे स्कूल

Wed, 22 Jul 2020 09:35 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Wed, 22 Jul 2020 09:35 AM IST
विज्ञापन
Andhra Pradesh government gave information, schools will reopen from September 5
school - फोटो : school
आंध्र प्रदेश सरकार ने स्कूलों के खुलने की तिथि तय कर ली है। राज्य सरकार द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार, स्कूल 5 सितंबर, 2020 से फिर से खोले जाएंगे। हालांकि यह निर्णय परिस्तथिति को देखते हुए बदल भी सकती है। बता दें कि ये जानकारी 21 जुलाई, 2020 को राज्य के शिक्षा मंत्री ने संवाददाताओं को दी है।
विज्ञापन


राज्य के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी द्वारा बुलाई गई शिक्षा पर समीक्षा बैठक के बाद मंत्री, आदिमलापु सुरेश ने मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि सरकार ने कक्षाओं के लिए राज्य में स्कूलों को फिर से खोलने की तारीख तय की है। तिथि 5 सितंबर, 2020 निर्धारित किया है, अंतिम निर्णय वास्तविक समय की स्थिति के आधार पर लिया जाएगा। इसका मतलब यह है कि तारीखें अभी भी महामारी की स्थितियों पर निर्भर करती हैं।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि "जब तक स्कूल नहीं खुलते तब तक छात्रों के घर में सूखे राशनों की आपूर्ति की जाएगी। इस साल आंध्र सरकार सरकारी स्कूलों में एलकेजी और यूकेजी कक्षाओं के लिए प्राथमिक शिक्षा शुरू करने की योजना बना रही है। यह अगले शैक्षणिक वर्ष से शुरू होगा। इसके अलावा, जूनियर सरकारी कॉलेजों में एपी ईएएमसीईटी, जेईई, आईआईआईटी और कई अन्य जैसे कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि राज्य में प्रदान किए जाने वाले शिक्षा स्तर में सुधार के लिए जिला स्तर पर एक संयुक्त निदेशक पद का गठन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम के उचित इंप्लीममेंट और जगन्नान्ना गोरुमड्डा मिड-डे मील योजना के लिए दो राज्य-स्तरीय निदेशक रेंज पोस्ट बनाने का आदेश दिया है। उन्होंने राज्य के प्रत्येक मंडल में एक सरकारी जूनियर कॉलेज स्थापित करने का भी आदेश दिया है। ये जानकारी भी सुरेश ने मीडियाकर्मियों को दी है।

ये भी पढ़ें- 13 राज्यों के कई विश्वविद्यालयों के छात्र पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, परीक्षा पर रोक को लेकर तत्काल सुनवाई की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed