{"_id":"5ed0fb47633e09566e5fdab8","slug":"andhra-pradesh-board-to-conduct-remaining-intermediate-exam-on-june-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए कब होंगे आंध्र प्रदेश बोर्ड की बारहवीं कक्षा के आखिरी दो पेपर?","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
जानिए कब होंगे आंध्र प्रदेश बोर्ड की बारहवीं कक्षा के आखिरी दो पेपर?
Fri, 29 May 2020 06:21 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 29 May 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
आंध्र प्रदेश बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन तीन जून को इंटरमीडिएट परीक्षा के अंतिम दो पेपर आयोजित करेगा। ये दो पेपर पहले 23 मार्च को होने थे लेकिन कोरोनो वायरस से बचाव के लिए लॉकडाउन की घोषणा की वजह से इनको स्थगित कर दिया गया था। अब ये पेपर तीन जून को आयोजित होंगे। ये दो पेपर आधुनिक भाषा का पेपर- II और भूगोल का पेपर- II है जो कि अब तीन जून का आयोजित किया जाएगा। छात्र पहले से ही जारी किए गए हॉल टिकट के साथ उसी केंद्र में परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे जो पहले निर्धारित किया गया था। ये दोनों पेपर पहले से ही निर्धारित केंद्रों में 9 से 12 बजे तक आयोजित होंगे।
विज्ञापन
इन दो परीक्षाओं के आयोजन के दौरान कोरोना वायरस से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों की पूरी तरह से साफ-सफाई और उनको सैनिटाइज किया जाएगा। परीक्षा के आयोजन में कोविड-19 से बचाव के लिए जारी प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। बता दें कि आंध्र प्रदेश में बारहवीं कक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य शुरू हो चुका है। बताया जा रहा है कि इन दो परीक्षाओं के आयोजन के बाद जून में बारहवीं का रिजल्ट भी घोषित कर दिया जाएगा। हालांकि अभी बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी होने की आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X