जानिए कब होंगे आंध्र प्रदेश बोर्ड की बारहवीं कक्षा के आखिरी दो पेपर?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंध्र प्रदेश बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन तीन जून को इंटरमीडिएट परीक्षा के अंतिम दो पेपर आयोजित करेगा। ये दो पेपर पहले 23 मार्च को होने थे लेकिन कोरोनो वायरस से बचाव के लिए लॉकडाउन की घोषणा की वजह से इनको स्थगित कर दिया गया था। अब ये पेपर तीन जून को आयोजित होंगे। ये दो पेपर आधुनिक भाषा का पेपर- II और भूगोल का पेपर- II है जो कि अब तीन जून का आयोजित किया जाएगा। छात्र पहले से ही जारी किए गए हॉल टिकट के साथ उसी केंद्र में परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे जो पहले निर्धारित किया गया था। ये दोनों पेपर पहले से ही निर्धारित केंद्रों में 9 से 12 बजे तक आयोजित होंगे।
इन दो परीक्षाओं के आयोजन के दौरान कोरोना वायरस से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों की पूरी तरह से साफ-सफाई और उनको सैनिटाइज किया जाएगा। परीक्षा के आयोजन में कोविड-19 से बचाव के लिए जारी प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। बता दें कि आंध्र प्रदेश में बारहवीं कक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य शुरू हो चुका है। बताया जा रहा है कि इन दो परीक्षाओं के आयोजन के बाद जून में बारहवीं का रिजल्ट भी घोषित कर दिया जाएगा। हालांकि अभी बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी होने की आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है।
कमेंट
कमेंट X