फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   AMU Admission 2022: AMU adopt CUET for UG Admissions internal reservation Remains as per last rules

CUET 2022: एएमयू में भी सीयूईटी से भी होंगे दाखिले, अपनी अलग परीक्षा भी करेगा आयोजित

Sun, 10 Apr 2022 08:48 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 10 Apr 2022 08:48 PM IST
सार

AMU adopt CUET for UG Admissions 2022: इससे पहले एएमयू प्रशासन ने केंद्र सरकार ने सीयूईटी में छूट देने की मांग की थी, जिसे सरकार द्वारा खारिज कर दिया गया है। इसके बाद, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) की एकेडमिक काउंसिल की बैठक में इसे लागू करने का फैसला किया गया है। 

विज्ञापन
AMU Admission 2022: AMU adopt CUET for UG Admissions internal reservation Remains as per last rules
AMU adopt CUET for UG Admissions - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

AMU adopt CUET for UG Admissions: एएमयू यानी अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में भी अब सीयूईटी (CUET) परीक्षा के जरिये ही दाखिले मिलेंगे। यह फैसला एएमयू की अकादमिक परिषद की बैठक में किया गया है। इससे पहले एएमयू प्रशासन ने केंद्र सरकार ने सीयूईटी में छूट देने की मांग की थी, जिसे सरकार द्वारा खारिज कर दिया गया है। इसके बाद, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) की एकेडमिक काउंसिल की बैठक में इसे लागू करने का फैसला किया गया है। अब एएमयू भी कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) में शामिल हो गया है।

विज्ञापन

 

अकादमिक परिषद की बैठक में मिली मंजूरी

केंद्रीय विश्वविद्यालय की ओर से सीमित संख्या में पाठ्यक्रमों के लिए सीयूईटी का उपयोग करने की मांग की गई थी, लेकिन केंद्र सरकार ने विशेष छूट की मांग को अस्वीकार कर दिया। इसके बाद यूनिवर्सिटी के शीर्ष शैक्षणिक निकाय यानी अकादमिक परिषद ने 2022-23 के नए शैक्षणिक सत्र से यूजी डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के उपयोग को मंजूरी दे दी। एएमयू अकादमिक परिषद की बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने की। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के पूर्व प्रावधान और नियम बरकरार रहेंगे

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय द्वारा जारी बयान में बताया गया कि उच्च शिक्षा मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव की ओर से प्राप्त जानकारी और स्पष्टीकरण के आधार पर अकादमिक काउंसिल ने चर्चा की और तय किया कि विश्वविद्यालय सीयूईटी के टेस्ट स्कोर का उपयोग करेगा। हालांकि, इसके बावजूद विश्वविद्यालय की आंतरिक आरक्षण नीति, विभिन्न श्रेणियों के लिए कुलपति के नामांकन अधिकार और ब्रिज कोर्स तथा मदरसों के छात्रों के प्रवेश सहित विश्वविद्यालय के पूर्व प्रावधान और नियम बरकरार रहेंगे। 

 

विज्ञापन

एएमयू अपनी अलग प्रवेश परीक्षा भी आयोजित करेगा

विश्वविद्यालय ने बयान में कहा कि एएमयू दाखिला प्रक्रिया के लिए गत वर्षों की भांति अपने स्वयं के काउंसलिंग सत्र आयोजित करेगा। विश्वविद्यालय द्वारा संचालित बीटेक, पीजी पाठ्यक्रमों, कक्षा 11वीं, डिप्लोमा पाठ्यक्रम, संकाय स्कूल और अन्य पाठ्यक्रम आदि सीयूईटी से बाहर है। यानी कि इनके लिए एएमयू अपनी अलग प्रवेश परीक्षा भी आयोजित करेगा।

एकेडमिक काउंसिल द्वारा अनुमोदित समिति की सिफारिशों के अनुसार, एएमयू द्वारा मान्यता प्राप्त मदरसों, संस्थानों के उम्मीदवार भी सीयूईटी स्कोर के आधार पर, यदि वह एएमयू एडमिशन गाइड में निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं और यदि उन्होंने एएमयू ब्रिज कोर्स (सीईपीईसीएएमआई) पास कर लिया है, तो वह प्रवेश लेने के पात्र होंगे।

 

ये कोटा भी रहेंगे बरकरार

जबकि आंतरिक कोटा और सभी नामांकन कोटा (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग) विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के बच्चे, पूर्व छात्रों के बच्चे, केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बच्चे, जो हाल ही में अलीगढ़ में तैनात, स्थानांतरित हों, दूर के राज्य, केंद्र शासित प्रदेश, शारीरिक रूप से दिव्यांग, एनसीसी कैडेट, उत्कृष्ट खिलाड़ी, उत्कृष्ट डिबेटर, सशस्त्र बलों के बच्चे जो युद्ध में मारे गए बरकरार रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed