{"_id":"681e2a616231e89a810826cc","slug":"amid-indo-pak-tension-hpsc-has-postpones-exam-scheduled-for-may-11-check-here-2025-05-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"HPSC: भारत-पाक के बीच चल रहे तनाव के बीच एक और परीक्षा स्थगित; हरियाणा लोक आयोग ने रद्द की 11 मई की परीक्षाएं","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
HPSC: भारत-पाक के बीच चल रहे तनाव के बीच एक और परीक्षा स्थगित; हरियाणा लोक आयोग ने रद्द की 11 मई की परीक्षाएं
Fri, 09 May 2025 09:46 PM IST
आकाश कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Fri, 09 May 2025 09:46 PM IST
सार
HPSC: हरियाणा लोक सेवा आयोग ने 11 मई को होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। यह कदम पाकिस्तान के साथ भारत के चल रहे सैन्य गतिरोध और दोनों पड़ोसी देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
HPSC: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने 11 मई को होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह कदम पाकिस्तान के साथ भारत के चल रहे सैन्य गतिरोध और दोनों पड़ोसी देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है। आयोग के एक प्रवक्ता ने बताया कि ये परीक्षाएं रसायन विज्ञान और भौतिकी विषयों के लिए कॉलेज कैडर में सहायक प्रोफेसर के पदों के लिए आयोजित की जानी थीं।
विज्ञापन
मूल रूप से 11 मई के लिए निर्धारित परीक्षाएं सुबह और शाम के सत्रों में आयोजित की जानी थीं, लेकिन अब इन्हें अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है। प्रवक्ता ने कहा कि परीक्षाओं की संशोधित तिथि बाद में सूचित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखें।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X