फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Ambedkar University Merit list of CCA and Sports Trial will be released today

अंबेडकर विश्वविद्यालय: आज जारी होगी सीसीए व स्पोर्ट्स ट्रायल की मेरिट सूची, सर्टिफिकेट के आधार पर मिलेगा दाखिला

Wed, 27 Oct 2021 04:09 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 27 Oct 2021 04:09 AM IST
सार

विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक, 26 अक्तूबर तक सीसीए व स्पोर्ट्स ट्रालय के आवेदन के लिए आखिरी था। कोरोना के कारण छात्रों को उनके अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य स्तर, जोनल स्तर व स्कूल स्तर पर प्रदर्शन के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार कर दाखिला दिया जाएगा।

विज्ञापन
Ambedkar University Merit list of CCA and Sports Trial will be released today
अंबेडकर विश्वविद्यालय जारी करेगा सीसीए व स्पोर्ट्स ट्रायल की मेरिट सूची (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अंबेडकर विश्वविद्यालय में बुधवार को को-करिकुलर एक्टिविटिज (सीसीए) व स्पोर्ट्स ट्रायल की मेरिट लिस्ट जारी होगी। हालांकि, कोरोना को देखते हुए यह सूची सिर्फ सर्टिफिकेट के आधार पर ही जारी की जाएगी, जिसके लिए आरक्षित सीटों पर दाखिला मिल सकेगा। वहीं, 28 अक्तूबर को चौथी कटऑफ जारी होगी। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक, 26 अक्तूबर तक सीसीए व स्पोर्ट्स ट्रालय के आवेदन के लिए आखिरी था। कोरोना के कारण छात्रों को उनके अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य स्तर, जोनल स्तर व स्कूल स्तर पर प्रदर्शन के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार कर दाखिला दिया जाएगा। अभी तक तीन तीन कटऑफ के लिए दाखिला प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 
विज्ञापन


बाहरी सीटों को भरने के लिए शुरू हो सकती है दाखिला प्रक्रिया
विश्वविद्यालय में इस सत्र में बाहरी छात्रों के लिए आरक्षित सीटों के खाली रहने पर दोबारा आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकती है। दरअसल, विश्वविद्यालय में 85 फीसदी सीटें दिल्ली के छात्रों व 15 फीसदी सीटें दिल्ली के बाहरी छात्रों के लिए आरक्षित हैं। इस सत्र में कई ऐसे कोर्स हैं जिनमें दाखिले के लिए सीटें खाली रह गई हैं। इन सीटों पर बाहरी छात्रों की ओर से कोई आवेदन नहीं मिला है। ऐसे में विश्वविद्यालय को उम्मीद है कि दोबारा से आवेदन प्रक्रिया शुरू होने पर कोर्स में सीटें भर सकती हैं। खाली सीटों में सामान्य से लेकर आरक्षित श्रेणी तक शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed