{"_id":"6185c2f914ab8158cf376504","slug":"ambedkar-university-fifth-cutoff-for-courses-released-admission-process-will-start-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकर विश्वविद्यालय: पाठयक्रमों के लिए पांचवी कटऑफ की जारी, आज से शुरू होगी दाखिले की प्रक्रिया ","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
अंबेडकर विश्वविद्यालय: पाठयक्रमों के लिए पांचवी कटऑफ की जारी, आज से शुरू होगी दाखिले की प्रक्रिया
Sat, 06 Nov 2021 05:19 AM IST
Kuldeep Singh
एजूकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजूकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 06 Nov 2021 05:19 AM IST
सार
अंबेडकर विश्वविद्यालय ने स्नातक पाठयक्रमों के लिए दाखिला प्रक्रिया छह नवंबर से शुरू होगी और 11 नवंबर तक दाखिले के लिए फीस जमा करने की अंतिम तिथि है। इस कटऑफ के तहत कुछ पाठयक्रमों में सीमित सीटें रह गई हैं।
विज्ञापन
Ambedkar University Released 5nd Cut-off List
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंबेडकर विश्वविद्यालय ने स्नातक पाठयक्रमों के लिए शुक्रवार को पांचवी और आखिरी कटऑफ जारी कर दी है। इसके लिए दाखिला प्रक्रिया छह नवंबर से शुरू होगी और 11 नवंबर तक दाखिले के लिए फीस जमा करने की अंतिम तिथि है। इस कटऑफ के तहत कुछ पाठयक्रमों में सीमित सीटें रह गई हैं। इसके बाद भी यदि सीटें रह जाती हैं तो छठी कटऑफ जारी की जा सकती है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के मुताबिक, पांचवी कटऑफ में बीए ऑनर्स इकोनॉमिक्स में केवल दिल्ली के बाहरी सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए अवसर हैं, जिनके लिए 96 फीसदी कटऑफ गई है। वहीं, बीए ऑनर्स अंग्रेजी में सामान्य वर्ग के लिए 93 व ओबीसी के लिए 84.5 फीसदी कटऑफ है। बीए ऑनर्स हिस्ट्री में सामान्य के लिए 89 व एससी के लिए 78.25 फीसदी कटऑफ है।
विज्ञापन
बीए ऑनर्स मैथेमेटिक्स में केवल बाहरी छात्रों के लिए 90.75 फीसदी कटऑफ है। बीए ऑनर्स सोशोलॉजी में भी केवल बाहरी छात्रों के लिए जगह है जिनकी कटऑफ 94.75 फीसदी है। बैचलर ऑफ आर्ट्स इन सोशल साइंस एंड ह्यूमेनिटिज में ओबीसी के लिए 55 व एससी के लिए 61 फीसदी कटऑफ है।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X