Amar Ujala Disha: अमर उजाला दिशा सीजन-1 के नतीजे घोषित, 165 छात्रों ने जीते आकर्षक पुरस्कार
Amar Ujala Disha: अमर उजाला की प्रतियोगिता परीक्षा दिशा सीजन-1 के नतीजे घोषित हो चुके हैं। सफल छात्रों को इलेक्ट्रिक स्कूटर, लैपटॉप, स्मार्टफोन और स्मार्ट वॉच जैसे आकर्षक पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। विजेताओं को जल्द ही समारोह आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा।
विस्तार
Amar Ujala Disha Result: अमर उजाला की प्रतियोगिता परीक्षा दिशा सीजन-1 में 165 छात्रों ने सफलता हासिल की। 5 सफल छात्रों को इलेक्ट्रिक स्कूटर, 10 को लैपटॉप, 50 को स्मार्टफोन व 100 को स्मार्ट वॉच प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम शनिवार को घोषित किया गया। इसमें हिस्सा लेने वाले छात्र दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करके अथवा वेबसाइट https://www.amarujala.com/audisha पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम पता कर सकते हैं।
प्रतिभागियों को मिलेगी छात्रवृत्ति
विजेताओं को जल्द ही समारोह आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा, प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों को आयोजन के सहयोगी संस्थान छात्रवृत्ति प्रदान करेंगे। 8, 9, 10 फरवरी को आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर व दिल्ली-एनसीआर के 1,000 से ज्यादा स्कूलों के एक लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया था। कोई मीडिया हाउस पहली बार कक्षा 10वीं, 11वीं व 12वीं के छात्रों के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन करवा रहा है। अमर उजाला दिशा सीजन-2 परीक्षा का आयोजन भी जल्द किया जाएगा।
इलेक्ट्रिक स्कूटर के विजेता
अंबुज शुक्ला, सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लखनऊ, कुशाग्र, पंचतीर्थी पब्लिक स्कूल, रोहतक, प्रिंस राज वर्मा, सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लखनऊ, सचिन, पंचतीर्थी पब्लिक स्कूल, रोहतक, सक्षम शर्मा, लिटिल एंजल्स पब्लिक स्कूल, धर्मशाला
नोट- सभी विजेता 12वीं के छात्र हैं।
ये संस्थान देंगे छात्रवृत्ति
गलगोटिया यूनिवर्सिटी, सेंचुरियन डिफेंस अकेडमी, विद्यापीठ फिजिक्सवाला, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी चंडीगढ़, जीएलए यूनिवर्सिटी मथुरा, ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी देहरादून, पीएसआईटी कानपुर, श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ, सुभारती यूनिवर्सिटी मेरठ, केएल यूनिवर्सिटी, आईएफटीएम यूनिवर्सिटी मुरादाबाद, इंवर्टिस यूनिवर्सिटी बरेली, मंगलायतन यूनिवर्सिटी अलीगढ़, एसआरएम यूनिवर्सिटी सोनीपत, पाल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट हलद्वानी, मदरहुड यूनिवर्सिटी रुड़की, नारायणा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस कानपुर, आरपीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस महेंद्रगढ़, श्री वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी गजरौला
कमेंट
कमेंट X