फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Allahabad University BCom counselling 2023 starts today at allduniv.nic.in

Allahabad University: इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने शुरू की बीकॉम के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया, ऐसे करें आवेदन

Sat, 26 Aug 2023 03:46 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 26 Aug 2023 03:46 PM IST
सार

Allahabad University BCom Counselling 2023: इलाहाबाद विश्वविद्यालय, बीकॉम काउंसलिंग प्रक्रिया में कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET 2023) के अंकों का इस्तेमाल करेगा। आज से उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
Allahabad University BCom counselling 2023 starts today at allduniv.nic.in
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Allahabad University BCom Counselling 2023: इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने बीकॉम काउंसलिंग 2023 प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार इलाहाबाद विश्वविद्यालय बीकॉम काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए आधिकारिक वेबसाइट - allduniv.nic.in या ecounselling.in पर आज से 29 अगस्त, दोपहर 2 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश शुल्क भुगतान पोर्टल भी आज खुल गया है। छात्र 30 अगस्त शाम 5 बजे तक अपने दस्तावेजों का सत्यापन करा सकेंगे।

विज्ञापन

सीयूईटी स्कोर के आधार पर होगा एडमिशन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय, बीकॉम काउंसलिंग प्रक्रिया में कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET 2023) के अंकों का इस्तेमाल करेगा। अनारक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को लिए कट-ऑफ 415 सीयूईटी स्कोर पर, जबकि एससी और एसटी से संबंधित उम्मीदवारों के लिए क्रमश: 285.04 और 115 सीयूईटी स्कोर पर लगी है। विश्वविद्यालय ने कहा कि प्रवेश पूरी तरह से योग्यता और उपलब्ध सीटों के आधार पर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय पड़ेगी इनकी जरूरत

जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के दौरान, छात्रों को कक्षा 10 और 12 की मार्कशीट, स्थानांतरण प्रमाणपत्र, सीयूईटी स्कोर कार्ड, दो पासपोर्ट आकार की तस्वीरें, एक सरकारी आईडी प्रमाण (आधार कार्ड, पासपोर्ट, मतदाता पहचान पत्र) की फोटोकॉपी जमा करनी होगी। अगर लागू हो, तो कैटेगरी सर्टिफिकेट की फोटो कॉपी भी जमा करनी होगी।

विज्ञापन

पंजीकरण के बाद मिलेगा 'imitation card'

पंजीकरण के बाद उम्मीदवारों को एक 'imitation card' मिलेगा, जिसे उन्हें दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए लाना होगा। दस्तावेज सत्यापन के बाद उम्मीदवारों को प्रवेश शुल्क का भुगतान करना होगा।

ऐसे करें आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट - allduniv.nic.in या ecounselling.in पर जाएं।
  • पहले 'Student' और फिर 'Admission' लिंक पर क्लिक करें।
  • अब 'ऑनलाइन काउंसलिंग' और फिर 'यूजी काउंसलिंग' पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
  • प्रवेश शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र का प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed