फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   All schools to reopen in Sikkim from October 19: Official

सिक्किम: 19 अक्तूबर से फिर से खुलेंगे स्कूल, सर्दियों की छुट्टियां होंगी पूरी तरह खत्म

Fri, 16 Oct 2020 03:03 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 16 Oct 2020 03:03 PM IST
विज्ञापन
All schools to reopen in Sikkim from October 19: Official
स्कूल - फोटो : पीटीआई

सिक्किम में 19 अक्तूबर से स्कूलों को फिर से खोला जाएगा। इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने दी है। उनका कहना है कि सूबे में सभी स्कूलों को 19 अक्तूबर से फिर से खोलने का फैसला लिया गया है। शिक्षा व जनसंपर्क विभाग के नोडल अधिकारी भीम थाटल का कहना है कि इस साल सर्दियों की छुट्टियां पूरी तरह से खत्म कर दी जाएंगी। स्कूलों में कक्षाएं हफ्ते में छह दिन चलेंगी, शनिवार को आधा दिन स्कूल चलेगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्कूलों में सरकारी छुट्टियां मिलेंगी। लेकिन सर्दियों की छुट्टियों को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है। गौरतलब है कि वैश्विक कोरोना महामारी की वजह से इस साल मार्च से ही सभी स्कूल बंद हैं और छात्रों को ऑनलाइन कक्षाएं दी जा रही हैं। हालांकि, अनलॉक 5.0 के तहत सरकार ने 15 अक्तूबर से स्कूलों को खोलने की अनुमति दे दी है। अभिभावकों की लिखित अनुमति के बाद नौवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को स्कूल जाने की अनुमति मिल गई है। कुछ राज्यों ने अपने यहां  15 अक्तूबर से स्कूल खोल दिए हैं, जबकि कुछ राज्य धीरे-धीरे अपने हिसाब से स्कूलों को खोलने की तारीख निश्चित कर रहे हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- UPSC CDS Admit card 2020: प्रवेश पत्र जारी, 8 नवंबर को है परीक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन



नोडल अधिकारी का कहना है कि स्कूलों में केंद्रीय मंत्रालयों द्वारा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का कड़ाई से पालन किया जाएगा। इसके अलावा, राज्य द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल का भी पूरी तरह से पालन होगा। स्कूलों के लिए सूबे के शिक्षा विभाग द्वारा एक कैलेंडर तैयार किया गया है, जिसके द्वारा संस्थानों को फिर से खोलने से पहले कुछ व्यवस्थाएं की गई हैं। इस कैलेंडर के अनुसार, कक्षा 11 और 12 के छात्र 19 अक्टूबर से स्वैच्छिक आधार पर स्कूलों में जा सकेंगे। लेकिन इसके लिए माता-पिता की लिखित अनुमति अनिवार्य है।

इसे भी पढ़ें-NEET Result 2020 Live Updates: आज जारी होगा रिजल्ट, जानें कैसे करना होगा चेक
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed