फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   All Central Universities will be free Wi-Fi service from July

जुलाई से सभी सेंट्रल यूनिवर्सिटी में होगी फ्री वाई-फाई सेवा

Sat, 08 Apr 2017 01:27 PM IST
amarujala.com -presented by: पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com -presented by: पूर्णिमा आचार्य Updated Sat, 08 Apr 2017 01:27 PM IST
विज्ञापन
All Central Universities will be free Wi-Fi service from July

कुछ समय पहले ही बीएचयू की कुछ छात्राओं ने ये आरोप लगाया था कि यूनिवर्सिटी में उन्हें फ्री वाई-फाई की सुविधा नहीं मिलती है जबकि प्रशासन का कहना था कि छात्रों को ये सुविधा मिलती है। आपको बता दें कि अब एचआरडी मंत्रालय जल्द ही इस तरह की शिकायतों को दूर करने जा रही है। खबर है कि आने वाले जुलाई महीने तक देश की सभी सेंट्रल यूनिवर्सिटी में फ्री वाई-फाई सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। जेएनयू में ये सुविधा पहले से ही है। अब बाकी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के लिए मंत्रालय ने डेडलाइन तय कर दी है।

विज्ञापन

यूजीसी को वाई-फाई सुविधा देने की जिम्मेदारी

All Central Universities will be free Wi-Fi service from July
यूनिवर्सिटी में फ्री वाई-फाई

एचआरडी मंत्रालय के एक अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक इससे पहले सभी यूनिवर्सिटी में फ्री वाई-फाई देने का लक्ष्य 30 सितंबर 2016 रखा गया था लेकिन उसमें देर हो गई क्योंकि वाई-फाई के लिए सभी यूनिवर्सिटी में सामान पहुंचाने में काफी वक्त लग गया। यूजीसी को वाई-फाई सुविधा देने की जिम्मेदारी दी गई है। यूजीसी ने इसके लिए कई वाइस चांसलर्स की एक कमिटी भी बनाई है जो इस काम पर नजर रख रही है।

30 अप्रैल तक सेंट्रल यूनिवर्सिटी राजस्थान, बिलासपुर, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश की सागर यूनिवर्सिटी, वर्धा और ईएफएल यूनिवर्सिटी हैदराबाद में वाई-फाई सुविधा देने का काम पूरा कर दिया जाएगा। वहीं 30 मई तक सेंट्रल यूनिवर्सिटी ओडिशा और उत्तराखंड की गढ़वाल यूनिवर्सिटी में फ्री वाई-फाई सुविधा पहुंचा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिक्युरिटी फीचर भी जोड़े जाएंगे

All Central Universities will be free Wi-Fi service from July
दिल्ली यूनिवर्सिटी

इसके बाद जून महीने में हैदराबाद यूनिवर्सिटी, पश्चिम बंगाल की शांति निकेतन यूनिवर्सिटी, लखनऊ की भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी, तेजपुर यूनिवर्सिटी, असम यूनिवर्सिटी, हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी, मिजोरम यूनिवर्सिटी, जम्मू यूनिवर्सिटी, सेंट्रल यूनिवर्सिटी बिहार, पुदुचेरी, ईटानगर, त्रिपुरा, सिक्किम यूनिवर्सिटी और मध्य प्रदेश में अमरकंटक यूनिवर्सिटी में वाई-फाई सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। आपको बता दें कि यूनिवर्सिटी में सभी छात्र-छात्राओं को उनके क्लास रूम से लेकर हॉस्टल तक में वाई-फाई सुविधा मिल सकेगी।

बीएचयू, सेंट्रल यूनिवर्सिटी कश्मीर, मणिपुर, नागालैंड, कर्नाटक, केरल, हरियाणा यूनिवर्सिटी के साथ ही दिल्ली यूनिवर्सिटी, जामिया मिलिया और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में सबसे आखिरी फेज में ये काम होगा। जुलाई तक सभी यूनिवर्सिटी में फ्री वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। 

जानकारी के मुताबिक वाई-फाई के सर्वर में सिक्युरिटी फीचर भी जोड़े जाएंगे जिससे कुछ यूआरएल ब्लॉक किए जा सकेंगे जैसे कि सभी पॉर्न साइट्स यूनिवर्सिटी के वाई-फाई सर्वर में प्रतिबंधित होंगी। इसके साथ ही एक ऐसा ऑप्शन मौजूद होगा जिससे कि रात में इंटरनेट को बंद किया जा सके। वाई-फाई का पूरा खर्च एचआरडी मंत्रालय ही उठाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed