AMU: कोरोना वायरस की वजह से पहली से लेकर आठवीं तक के विद्यार्थी बिना परीक्षा के होंगे पास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस की वजह से अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने पहली से लेकर आठवीं कक्षा तक के सभी विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में पदोन्नत करने का फैसला लिया है। जबकि नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर अगली कक्षा में पदोन्नत किया जाएगा। हालांकि, अभी एएमयू ने दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षाओं की तिथियों को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है और इनके आगामी शेड्यूल के बारे में कुछ नहीं बताया है।
गौरतलब है कि इस वक्त देश में 21 दिनों का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 14 अप्रैल को खत्म होगा। यह लॉकडाउन कोरोना वायरस से बचाव के लिए लगाया गया है। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इस घातक वायरस की वजह से 166 मौतें हो गई हैं और 5734 लोग संक्रमित हैं।
इसे भी पढ़ें-AHSEC: असम में बिना परीक्षा के ही पास होंगे ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थी
कोरोना वायरस की वजह से स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं और कई प्रतियोगी परीक्षाओं को भी स्थगित किया गया है। एएमयू का कहना है कि पहली से लेकर आठवीं कक्षा के छात्रों को बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा जबकि नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को उनके असाइनमेंट और पीरियोडिक टेस्ट के आधार पर अगली कक्षा में पदोन्नत किया जाएगा।
डीएसई के निदेशक प्रोफेसर असफर अली खान का कहना है कि दसवीं और 12वीं कक्षा के परीक्षाएं का नया शेड्यूल घोषित करना अभी मुश्किल है। आपको बता दें कि सीबीएसई के साथ ही कई राज्य सरकारें भी पहली से लेकर आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में प्रमोट करने के निर्देश दे चुकी हैं।
कमेंट
कमेंट X