{"_id":"606ff7034906530ab209c38b","slug":"aligarh-muslim-university-cancels-entrance-exam-2021-amid-rise-in-covid-19-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय: रद्द हुई प्रवेश परीक्षा 2021, पढ़िए पूरी खबर","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय: रद्द हुई प्रवेश परीक्षा 2021, पढ़िए पूरी खबर
Fri, 09 Apr 2021 12:11 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 09 Apr 2021 12:11 PM IST
सार
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने 20 जून से 11 जुलाई तक शुरू होने वाली प्रवेश परीक्षा 2021 को रद्द कर दिया है
विज्ञापन
एएमयू
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
Aligarh Muslim University: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने 20 जून से 11 जुलाई तक शुरू होने वाली प्रवेश परीक्षा 2021 को रद्द कर दिया है। एएमयू ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए प्रवेश परीक्षा रद्द करने की आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। जिसमें कहा गया है कि कोविड-19 (COVID0-19) महामारी के मद्देनजर सत्र 2021-22 के लिए प्रवेश परीक्षा अनुसूची वापस ले ली गई है। हालांकि, अभी नई तिथि की घोषणा नहीं हुई है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2021: तय वक्त पर होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, केंद्रों की संंख्या में 50 फीसदी बढ़ोतरी
विज्ञापन
आधिकारिक अधिसूचना में बताया गया है कि शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए प्रवेश परीक्षाओं की नई समयसीमा निर्धारित समय में अधिसूचित की जाएगी। विश्वविद्यालय आधिकारिक वेबसाइट amucontrollerexams.com पर प्रवेश परीक्षाओं का एक नया टाइम टेबल जारी करेगा। विश्वविद्यालय ने कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच छात्रों को हॉस्टल छोड़ने और वापस अपने घर लौटने की सलाह दी है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-तमिलनाडु कॉमन एंट्रेंस टेस्ट: स्कोरकार्ड जारी, 5 चरणों में ऐसे देखें
गौरतलब है कि कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण स्थिति चिंताजनक होगई है। विश्वविद्यालय का कहना है कि संक्रमण बढ़ने की वजह से छात्रावासों में महामारी का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे हॉस्टल छोड़कर अपने-अपने घर चले जाएं।
कमेंट
कमेंट X