फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Aligarh Muslim University cancels Entrance Exam 2021 amid rise in Covid-19 cases

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय: रद्द हुई प्रवेश परीक्षा 2021, पढ़िए पूरी खबर

Fri, 09 Apr 2021 12:11 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 09 Apr 2021 12:11 PM IST
सार

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने 20 जून से 11 जुलाई तक शुरू होने वाली प्रवेश परीक्षा 2021 को रद्द कर दिया है

विज्ञापन
Aligarh Muslim University cancels Entrance Exam 2021 amid rise in Covid-19 cases
एएमयू - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Aligarh Muslim University: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने 20 जून से 11 जुलाई तक शुरू होने वाली प्रवेश परीक्षा 2021 को रद्द कर दिया है। एएमयू ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए प्रवेश परीक्षा रद्द करने की आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।  जिसमें कहा गया है कि कोविड-19 (COVID0-19) महामारी के मद्देनजर सत्र 2021-22 के लिए प्रवेश परीक्षा अनुसूची वापस ले ली गई है। हालांकि, अभी नई तिथि की घोषणा नहीं हुई है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2021: तय वक्त पर होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, केंद्रों की संंख्या में 50 फीसदी बढ़ोतरी
विज्ञापन



आधिकारिक अधिसूचना में बताया गया है कि शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए प्रवेश परीक्षाओं की नई समयसीमा निर्धारित समय में अधिसूचित की जाएगी। विश्वविद्यालय आधिकारिक वेबसाइट amucontrollerexams.com पर प्रवेश परीक्षाओं का एक नया टाइम टेबल जारी करेगा। विश्वविद्यालय ने कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच छात्रों को हॉस्टल छोड़ने और वापस अपने घर लौटने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-तमिलनाडु कॉमन एंट्रेंस टेस्ट: स्कोरकार्ड जारी, 5 चरणों में ऐसे देखें


गौरतलब है कि कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण स्थिति चिंताजनक होगई है। विश्वविद्यालय का कहना है कि संक्रमण बढ़ने की वजह से छात्रावासों में महामारी का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे हॉस्टल छोड़कर अपने-अपने घर चले जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed