फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   AKTU Released B.Tech third year results, online classes will start from 4th August

एकेटीयू ने जारी किए बीटेक थर्ड ईयर के परिणाम, 4 अगस्त से शुरू होंगी ऑनलाइन कक्षाएं

Mon, 27 Jul 2020 07:54 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Mon, 27 Jul 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
AKTU Released B.Tech third year results, online classes will start from 4th August
AKTU B.Tech third year Result : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) ने 27 जुलाई, 2020 को बीटेक तीसरे वर्ष के परिणाम जारी कर दिए हैं। यूजीसी और शासन  के निर्देशों के अनुसार बीटेक तीसरे वर्ष के छात्रों को प्रमोट किया गया है। एकेटीयू ने परिणाम घोषित होने की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी।  डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी नई व्यवस्था में परिणाम जारी करने वाला पहला विश्वविद्यालय बन गया है।
विज्ञापन


शासन के निर्देश के अनुसार डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी के बीटेक समेत अन्य कोर्स के पहले, दूसरे तथा तीसरे वर्ष के लगभग डेढ़ लाख से ज्यादा छात्रों को प्रमोट किया जाएगा। विद्यार्थियों के परिणाम को गत वर्ष के पास प्रतिशत और आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन


इसी के साथ डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने कॉलेजों को 4 अगस्त से ऑनलाइन क्लाश भी शुरू करने को कहा है।

सितंबर में होंगी फाइनल ईयर की परीक्षाएं :

यूजीसी की ओर से फाइनल वर्ष की परीक्षाएं सितंबर माह तक कराने के निर्देश हैं। इसलिए डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी सितंबर माह में ही मुख्य और बैक परीक्षाएं संपन्न कराएगा। वहीं बीटेक फाइनल ईयर के विद्यार्थियों को एक ही दिन में तीन परीक्षाएं देनी होंगी। वहीं, परीक्षाओं में बहुविकल्पीय प्रश्न ही पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed