फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   AIU Urges Universities to Terminate Ties with Pakistan, Bangladesh, and Turkiye After Pahalgam Terror Attack

AIU: आतंकी हमले के विरोध में एआईयू सख्त, विवि से पाकिस्तान-बांग्लादेश और तुर्किये के समझौते रद्द करने की मांग

Sun, 25 May 2025 09:18 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 25 May 2025 09:18 AM IST
सार

AIU Directive: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज ने देशभर के विश्वविद्यालयों से पाकिस्तान, बांग्लादेश और तुर्किये के साथ किए गए सभी शैक्षणिक समझौते रद्द करने की अपील की है।

विज्ञापन
AIU Urges Universities to Terminate Ties with Pakistan, Bangladesh, and Turkiye After Pahalgam Terror Attack
एआईयू की महासचिव डॉ. पंकज मित्तल - फोटो : ANI

विस्तार

Pahalgam Terror Attack: भारतीय विश्वविद्यालय संघ (AIU) ने सभी भारतीय विश्वविद्यालयों से पाकिस्तान, बांग्लादेश और तुर्किये के संस्थानों के साथ शैक्षणिक सहयोग समाप्त करने की अपील की है। यह अपील 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद की गई।

विज्ञापन


एआईयू ने 15 मई को एक पत्र के माध्यम से देश भर के कुलपतियों से इन तीन देशों के साथ सभी समझौता ज्ञापनों (MU) को रद्द करने का आग्रह किया। एआईयू ने इस कदम के लिए बांग्लादेश और तुर्किये की ओर से पाकिस्तान को दिए गए समर्थन को आधार बताया। शुक्रवार को एआईयू की महासचिव डॉ. पंकज मित्तल ने कहा, हमारे सशस्त्र बल सीमाओं पर लड़ रहे हैं। 
विज्ञापन


हम शिक्षाविदों को भी विश्वविद्यालयों में लड़ना होगा। बांग्लादेश और तुर्किये जैसे कुछ देशों ने पाकिस्तान का समर्थन किया है। इसलिए, हमने 15 मई को सभी विश्वविद्यालयों को पत्र लिखकर बांग्लादेश और पाकिस्तान के साथ एमओयू रद्द करने की अपील की। शत्रु देशों के साथ शैक्षणिक संबंध रखने का कोई मतलब नहीं है। डॉ. मित्तल ने बताया कि कई विश्वविद्यालयों ने एआईयू के अनुरोध पर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कानपुर विश्वविद्यालय, जेएनयू, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय, एलपीयू, जामिया मिलिया इस्लामिया, मनू हैदराबाद, आईआईटी रुड़की और आईआईटी बॉम्बे सहित कई विश्वविद्यालयों ने अपने एमओयू रद्द कर दिए हैं या प्रक्रिया में हैं। एआईयू देश भर के लगभग 1,082 विश्वविद्यालयों का प्रतिनिधित्व करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed