AISSEE 2022: कक्षा छठवीं, नौवीं की प्रवेश परीक्षा के लिए आज आवेदन की अंतिम तिथि, ऐसे करें अप्लाई
AISSEE 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) आज 26 अक्तूबर को अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (एआईएसएसईई) 2022 के लिए आवेदन पत्र समाप्त कर देगी। छात्र सैनिक स्कूल प्रवेश आवेदन पत्र 2022 ऑनलाइन मोड में aissee.nta.nic.in पर भर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा, एआईएसएसईई 2022 परीक्षा 9 जनवरी, 2022 को आयोजित होने वाली है। कक्षा छठवीं और नौवीं अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आज यानी 26 अक्तूबर, 2021 है। जो छात्र हैं एआईएसएसईई 2022 के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट aissee.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए 28 अक्तूबर, 2021 से सुधार विंडो खोलेगी। छात्र 2 नवंबर, 2021 तक भरी हुई जानकारी को सही कर सकेंगे। अभ्यर्थी ध्यान दें कि कक्षा छठवीं की प्रवेश परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक 150 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। वहीं, कक्षा 9वीं की प्रवेश परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। एआईएसएसईई 2022 परीक्षा के लिए पंजीकरण करने का सीधा लिंक नीचे साझा किया गया है।
एआईएसएसईई 2022 परीक्षा: अभ्यर्थी ऐसे कर सकते हैं आवेदन
- अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट aissee.nta.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध 'एआईएसएसईई 2022 परीक्षा के लिए आवेदन करें' लिंक पर क्लिक करें।
- लॉग इन करने के लिए आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
- आवश्यक विवरण भरें, दस्तावेज अपलोड करें और लॉगिन करने के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट पर क्लिक करें और एआईएसएसईई 2022 परीक्षा के जमा किए गए आवेदन पत्र का प्रिंट लें।
जमा करना होगा इतना आवेदन शुल्क
पंजीकरण प्रक्रिया 28 सितंबर, 2021 को शुरू की गई थी। अनारक्षित वर्ग के छात्रों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, कक्षा 6वीं की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले छात्रों की आयु 10 से 12 वर्ष के बीच और कक्षा 9वीं के लिए आवेदन करने वालों की आयु 13 से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए। एआईएसएसईई 2022 परीक्षा के बारे में अधिक अपडेट प्राप्त करने के लिए ऊपर साझा की गई आधिकारिक वेबसाइट का अनुसरण करते रहें।
कमेंट
कमेंट X