AILET 2025 Result OUT: आईलेट परीक्षा का रिजल्ट घोषित, बीए.एलएलबी के लिए कुल 22,532 उम्मीदवारों ने दिया एग्जाम
AILET 2025 Result OUT: राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय दिल्ली ने आईलेट 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार अपना परिणाम नीचे दी वेबसाइट से तुरंत चेक कर सकते हैं।
विस्तार
AILET 2025 Result: राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (NLU), दिल्ली ने अखिल भारतीय विधि प्रवेश परीक्षा (AILET) 2025 के परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in पर घोषित कर दिए हैं। यह परीक्षा 4 दिसंबर, 2025 को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक 36 शहरों के 47 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
दिल्ली राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय ने बी.ए एलएलबी (ऑनर्स) और एलएलएम कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए अखिल भारतीय विधि प्रवेश परीक्षा (AILET) 2026 का आयोजन 14 दिसंबर, 2025 को दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक किया।
बीए.एलएलबी के लिए कुल 22,532 उम्मीदवारों ने दी परीक्षा
बीएएलएलबी (ऑनर्स) परीक्षा में कुल 23,960 उम्मीदवार पंजीकृत थे। इनमें से 13,537 महिलाएं, 8,994 पुरुष और 1 ट्रांसजेंडर उम्मीदवार शामिल थे। परीक्षा में कुल 22,532 उम्मीदवार उपस्थित रहे, जिनमें 13,537 महिलाएं, 8,994 पुरुष और 1 ट्रांसजेंडर उम्मीदवार शामिल थे। वहीं, अनुपस्थित उम्मीदवारों की संख्या 1,428 रही, जिसमें 792 महिलाएं और 636 पुरुष शामिल थे।
2,787 उम्मीदवारों ने दी एलएलएम परीक्षा
एलएलएम परीक्षा में कुल 3,257 उम्मीदवार पंजीकृत थे। इनमें 1,947 महिलाएं, 1,309 पुरुष और 1 ट्रांसजेंडर उम्मीदवार शामिल थे। परीक्षा में 2,787 उम्मीदवार उपस्थित रहे, जिनमें 1,681 महिलाएं, 1,105 पुरुष और 1 ट्रांसजेंडर उम्मीदवार शामिल थे। अनुपस्थित उम्मीदवारों की संख्या 470 रही, जिसमें 266 महिलाएं और 204 पुरुष शामिल थे।
देखें श्रेणीवार पूरा आंकड़ा
| श्रेणी | बी.ए.एल.बी. (ऑनर्स) पंजीकृत | एल.एल.एम. पंजीकृत | कुल पंजीकृत | बी.एएलबी (ऑनर्स) परीक्षित | एल.एल.एम परीक्षित | कुल परीक्षित |
|---|---|---|---|---|---|---|
| सामान्य | 13,785 | 1,901 | 15,686 | 12,976 | 1,637 | 14,613 |
| अनुसूचित जातियां (SC) | 2,661 | 521 | 3,182 | 2,400 | 425 | 2,825 |
| अनुसूचित जनजातियां (ST) | 731 | 165 | 896 | 649 | 122 | 771 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 4,842 | 498 | 5,340 | 4,630 | 452 | 5,082 |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 1,941 | 172 | 2,113 | 1,877 | 151 | 2,028 |
| कश्मीरी प्रवासी | 0 | 11 | 11 | 0 | 11 | 11 |
| कुल | 23,960 | 3,257 | 27,217 | 22,532 | 2,787 | 25,319 |
| दिव्यांग (PWD) | 149 | 30 | 179 | 139 | 22 | 161 |
ऐसे देखें अपना रिजल्ट
- पहले आप आधिकारिक वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध AILET 2025/2026 Result लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- लॉगिन करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका एक प्रिंट आउट अपने पास रख लें।
कमेंट
कमेंट X