AIIMS PG Result 2019: परीक्षा के परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज यानी एम्स पीजी रिजल्ट 2019 आज यानी 22 नवंबर, 2019 को जारी हो गया है। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अपना परिणाम एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.org पर अपना परिणाम देख सकते हैं। बता दें कि 17 नवंबर, 2019 को ऑनलाइन कंप्यूटर-आधारित परीक्षा आयोजित की गई थी।
जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे, वे 27 नवंबर, 2019 से एम्स पीजी जुलाई 2020 सत्र के लिए आवेदन कर सकेंगे। परिणाम को आसानी से देखने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।
बता दें कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने जनवरी 2020 सत्र के लिए एमडी और एमएस प्रोग्राम में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड 8 जनवरी को जारी कर दिए थे। सभी उम्मीदवार AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर AIIMS PG एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते थे। जैसा की हमने पहले भी बताया कि परीक्षा 17 नवंबर, 2019 को आयोजित की जानी थी इसलिए एम्स पीजी 2020 के लिए प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.org पर उपलब्ध किए गए थे।
ऐसे देखें अपना परिणाम-
- सबसे पहले एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.org पर जाएं ।
- उसके बाद होम पेज पर उपलब्ध AIIMS PG Result 2019 लिंक पर क्लिक करें।
- जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार अपना परिणाम देख सकते हैं।
- रिजल्ट चेक करें और साथ ही डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए उसी का प्रिंट आउट लें।
मुख्य जानकारी-
- प्रवेश परीक्षा में आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार न्यूनतम कट ऑफ 50 प्रतिशत है।
- बता दें कि मेरिट सूची प्रतिशत अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
- अधिक संबंधित जानकारी के लिए, उम्मीदवार एम्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें : हाई कोर्ट में क्लर्क समेत कई पदों पर हो रहीं नियुक्तियां, आज है अंतिम माैका
अपना परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें...
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X