कोरोना वायरस की वजह से एम्स की पीजी एंट्रेंस परीक्षाएं स्थगित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस की वजह से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की पीजी प्रवेश परीक्षाएं स्थगित हो गई हैं। ये परीक्षाएं जुलाई में शुरू होने वाले सत्र के लिए होनी थी। इससे पहले इन प्रवेश परीक्षाओं को तीन मई को आयोजित होना था लेकिन अब इन परीक्षाओं को टाल दिया गया है। फिलहाल संशोधित तारीख की घोषणा नहीं की गई है और जल्द ही इसे लेकर सूचना जारी की जाएगी।
आपको बता दें कि एमी/एम/एमडीएस/डीएम कोर्स के लिए भारत के सात एम्स संस्थानों में 539 सीटें हैं। ये सीटें दिल्ली, भोपाल, भुवनेश्वर, पटना, रायपुर और ऋषिकेश एम्स में इन विषयों के लिए हैं। इन्हीं कोर्स में दाखिले के लिए ये प्रवेश परीक्षा होनी थी।
एम्स का पीजी एंट्रेंस 200 नंबरों का होता है और इसमें तीन घंटे का समय दिया जाता है। यह कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा होती है जिसमें कई तरह के सवाल पूछे जाते हैं। आपको बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए इस वक्त देश में 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है। सारे स्कूल और कॉलेज बंद हैं और कई परीक्षाओं को भी इस दौरान टाल दिया गया है। इनमें दसवीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं से लेकर प्रतियोगिता परिक्षाएं तक शामिल हैं।
कमेंट
कमेंट X