फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   AIIMS NExT Mock Test Registration Ends Today July 10; here’s the direct link to apply

NExT Mock Test: एम्स नेक्स्ट मॉक टेस्ट पंजीकरण आज आखिरी मौका; आवेदन के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो

Mon, 10 Jul 2023 02:05 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 10 Jul 2023 02:05 PM IST
सार

AIIMS NExT Mock Test Registration Last Chance Today: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) की ओर से आयोजित किए जा रहे मॉक/ प्रैक्टिस नेशनल एग्जिट टेस्ट (NExT) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया सोमवार, 10 जुलाई को बंद कर दी जाएगी।

विज्ञापन
AIIMS NExT Mock Test Registration Ends Today July 10; here’s the direct link to apply
National Exit Test (NExt) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

AIIMS NExT Mock Test Registration Last Chance Today: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) की ओर से आयोजित किए जा रहे मॉक/ प्रैक्टिस नेशनल एग्जिट टेस्ट (NExT) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया सोमवार, 10 जुलाई को बंद कर दी जाएगी। एमबीबीएस अंतिम वर्ष के छात्र परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट Next.aiimsexams.ac.in पर सोमवार, शाम पांच बजे तक पंजीकरण कर सकते हैं।

विज्ञापन

NExT मॉक टेस्ट 28 जुलाई को आयोजित होने वाला है। मॉक टेस्ट का उद्देश्य संभावित उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT), सॉफ्टवेयर इंटरफेस और परीक्षा केंद्र में प्रक्रिया प्रवाह से परिचित कराना है।  उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पाठ्यक्रम, पात्रता मानदंड और परीक्षा प्रक्रिया के बारे में अधिक जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर इंफोर्मेशन ब्रोशरस देखें। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, पंजीकरण प्रक्रिया में 3 ये चरण शामिल होंगे:- 

पंजीकरण और बुनियादी उम्मीदवार की जानकारी

मॉक/प्रैक्टिस टेस्ट के लिए एग्जाम यूनिक कोड (ईयूसी) तैयार करना

मॉक टेस्ट के लिए आवेदन पूरा करना

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिसूचना के अनुसार, जिन उम्मीदवारों ने 13 जुलाई (शाम पांच बजे) तक सुधार और अंतिम पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर ली है, वे 14 जुलाई तक अपने ईयूसी कोड जेनरेट कर सकेंगे। एडमिट कार्ड 21 जुलाई, 2023 तक जारी किए जाएंगे।

NExT Mock Test: आवेदन शुल्क

सामान्य/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 2000 रुपये का गैर-वापसी योग्य आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये का शुल्क देना होगा। बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों को शुल्क से छूट दी गई है। 
 

विज्ञापन

NExT Mock Test: 2023 के लिए आवेदन करने के चरण

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट Next.aiimsexams.ac.in पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    होम पेज पर आवेदन पंजीयन चरण 1 की पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अपने पंजीकरण विवरण का उपयोग करके लॉग इन करें।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    आवेदन पत्र भरें, जांचें और शुल्क का भुगतान करें।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    भरा हुआ आवेदन पत्र डाउनलोड करें।
  6.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed