फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   AIIMS MBBS Result 2019 declared Check details Here

AIIMS MBBS 2019: परीक्षा के परिणाम घोषित, 3884 स्टूडेंट्स रहे सफल

Wed, 12 Jun 2019 11:44 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Wed, 12 Jun 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
AIIMS MBBS Result 2019 declared Check details Here

AIIMS MBBS Result 2019 : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने आज AIIMS MBBS 2019 परीक्षा परिणाम ऑनलाइन जारी कर दिए हैं। वे उम्मीदवार जो एम्स एमबीबीएस परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अपने परीक्षा परिणाम को AIIMS आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.org पर जाकर डाउनलोड  कर सकते हैं। 

विज्ञापन

आपको बता दें कि मौजूदा सीटों से करीब तीन गुना विद्यार्थियों ने इस बार परीक्षा पास की है। दिल्ली सहित देश के 15 एम्स में मौजूद 1150 एमबीबीएस सीटों के लिए 3884 स्टूडेंट्स सफल रहे हैं।
विज्ञापन


तय समय से करीब एक घंटे की देरी पर आए रिजल्ट के साथ काउंसलिंग की पहली सूची भी आई है। इस सूची में अनारक्षित श्रेणी के लिए कटऑफ 99.3152787, ओबीसी के लिए  98.7410432, एससी के लिए 92.1628908  और एसटी के लिए 90.3549199 है। देश का नंबर एक मेडिकल संस्थान होने के चलते एम्स में दाखिला लेना विद्यार्थियों का सपना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि AIIMS MBBS कोर्स में प्रवेश परीक्षा 25 और 26 मई, 2019 को आयोजित की गई थी। परीक्षा का प्रवेश पत्र भी 15 मई, 2019 को जारी कर दिया गया था। एम्स एमबीबीएस परीक्षा लगभग 1150 सीटें भरने के लिए की गई थी। वहीं 1 अगस्त से AIIMS MBBS कोर्स भी शुरू कर दिए जाएंगे। अपने परीक्षा परिणाम डाइनलोड करने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें।

AIIMS MBBS Result 2019 को ऐसे करें डाउनलोड

  • चरण 1: सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.org पर जाएं। 
  • चरण 2: अपना हॉल टिकट नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करें।
  • चरण 3: अब सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • चरण 4: स्क्रीन पर प्रदर्शित एम्स एमबीबीएस परिणाम 2019 को डाउनलोड करें।
  • चरण 5: एक प्रिंट आउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।  
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed